संस्कारों से होता सामाजिक ढांचे का निर्माण: राधाकृष्ण

गुरुवार को केशव माधव विद्यालय स्कूल में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार बेहद जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:03 AM (IST)
संस्कारों से होता सामाजिक ढांचे का निर्माण: राधाकृष्ण
संस्कारों से होता सामाजिक ढांचे का निर्माण: राधाकृष्ण

बुलंदशहर, जेएनएन। गुरुवार को केशव माधव विद्यालय स्कूल में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार बेहद जरूरी है। संस्कारों के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं है। किताबी ज्ञान केवल व्यवसाय के लिए हो सकता है, लेकिन समाज के ढांचे का निर्माण सिर्फ संस्कारों से होता है। विद्यालय अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्रों को परीक्षा के लिए प्रेशर तो लेना चाहिए, लेकिन मानसिक तनाव नहीं लेनी चाहिए। कार्यक्रम को विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर शाहू व प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढोढियाल ने भी संबोधित किया। अंत में प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार गुप्ता व संचालन रिया व खुशबू ने किया। चित्रा गुप्ता, दिनेश सिघल, कालीचरन सिघल, किशनपाल समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी