वाहनों का घुमाव आसान करेगा 30 डिग्री का अंडरपास

पश्चिम बंगाल के दानकुनी से पंजाब के लुधियाना तक निर्माणाधीन डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर परियोजना धरातल पर तेजी से आकार ले रही है। चांदपुर डबल बाक्स अंडरपास उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का पहला विशेष एंगल वाला अंडरपास होगा जो 30 डिग्री एंगल पर घूमेगा। डीएफसीसी परियोजना में दानकुनी से लुधियाना तक इस एंगल का यह इकलौता अंडरपास है। इससे वाहनों को सुगमतापूर्वक मोड़ने में सहूलियत रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:42 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:42 AM (IST)
वाहनों का घुमाव आसान करेगा 30 डिग्री का अंडरपास
वाहनों का घुमाव आसान करेगा 30 डिग्री का अंडरपास

बुलंदशहर, अमर सिंह राघव। पश्चिम बंगाल के दानकुनी से पंजाब के लुधियाना तक निर्माणाधीन डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर परियोजना धरातल पर तेजी से आकार ले रही है। चांदपुर डबल बाक्स अंडरपास उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का पहला विशेष एंगल वाला अंडरपास होगा, जो 30 डिग्री एंगल पर घूमेगा। डीएफसीसी परियोजना में दानकुनी से लुधियाना तक इस एंगल का यह इकलौता अंडरपास है। इससे वाहनों को सुगमतापूर्वक मोड़ने में सहूलियत रहेगी।

रेलवे की अति महत्वपूर्ण डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर परियोजना में एक दर्जन अंडरपास और तीन से अधिक ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। रेलवे रिकार्ड में गेट नंबर 12 के नाम से दर्ज चांदपुर फाटक पर रेलवे विशेष एंगल का डबल बाक्स अंडरपास बना रहा है। इस पर करीब चार करोड़ रुपये लागत आएगी। इसमें 22 मीटर के बाक्स रेलवे और डीएफसीसी के ट्रैक के नीचे से निकाला जा रहा है। अंडरपास निर्माण का काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।

कम जगह बनी विशेषता का कारण

चांदपुर डबल बाक्स अंडरपास प्रदेश और देश समेत डीएफसीसी परियोजना का ऐसा इकलौता अंडरपास है जो 30 अंश के घुमाव पर बनाया जा रहा है। रेलवे अधिकांश 90 अंश पर अंडरपास में मोड़ बनाता है। शहर के बीचोबीच होने के कारण इसके दोनों सिरों पर आबादी क्षेत्र है। यदि इस अंडरपास को 90 डिग्री के घुमाव पर बनाया जाता तो वाहनों के मुड़ने में असुविधा होती। 30 डिग्री घुमाव पर वाहनों को सुगमतापूर्वक मोड़ा जा सकेगा।

डबल अंडरपास पर एक नजर

रेलवे डबल बाक्स अंडरपास का निर्माण तेजी से करा रहा है। 260 मीटर की लंबाई में डबल बाक्स अंडरपास निर्माणाधीन है। एक बाक्स की ऊंचाई पांच मीटर व चौड़ाई चार मीटर है। रेलवे ट्रैक के नीचे 22 मीटर लंबाई की सेफ्टी प्लेट लगाई गई है। अंडरपास में दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनेंगे। इस पर तीन चैंबर बनाए जाएंगे, जिससे मिट्टी से चोक न हो। इसमें छह इंच का पाइप डाला जाएगा। अंडरपास पर छत भी रहेगी।

चांदपुर डबल बाक्स अंडरपास की अपनी विशेषता है। यह 30 डिग्री के घुमाव वाला है। रेलवे के सभी अंडरपास 90 डिग्री घुमाव पर बनाए जाते हैं। अंडरपास का निर्माण अप्रैल में पूरा हो जाएगा।

- प्रमोद पांडेय, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, खुर्जा-मेरठ सेक्शन, रेलवे

chat bot
आपका साथी