खानपुर में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत से हड़कंप

खानपुर में कोरोना की दूसरी लहर जमकर कहर बरपा रही है। नगर में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक महिलाओं में से एक महिला गर्भवती थी। कोरोना संक्रमण के कारण अचानक हुई इन दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर के कस्बों में सैंपलिग की जिनमें आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। निगम पंचायत के ईओ ने एहतियात बरतते हुए 50 मीटर के एरिया के कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM (IST)
खानपुर में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत से हड़कंप
खानपुर में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत से हड़कंप

बुलंदशहर, जेएनएन। खानपुर में कोरोना की दूसरी लहर जमकर कहर बरपा रही है। नगर में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक महिलाओं में से एक महिला गर्भवती थी। कोरोना संक्रमण के कारण अचानक हुई इन दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर के कस्बों में सैंपलिग की जिनमें आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। निगम पंचायत के ईओ ने एहतियात बरतते हुए 50 मीटर के एरिया के कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

जानकारी के मुताबिक नगर के सोनीवाड़ा निवासी एक गर्भवती महिला लगभग एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित पाई गई थी। महिला को डिलीवरी के कारण सरकारी एम्बुलेंस के जरिये हापुड़ ले जाया गया था। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की रात संक्रमित गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं नगर के हरिजन बस्ती निवासी एक वृद्ध महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। दूसरी महिला को भी पहले हापुड़ और उसके बाद मेरठ में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार देर शाम उस वृद्ध महिला ने भी उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। इन दोनों मौतों की खबर मंगलवार देर रात तक पूरे नगर में फैलने से दहशत व्याप्त हो गई। वहीं बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के लगभग 50-60 दुकानदारों की सैंपलिग की जिसमें से आठ लोगों की एंटीजन रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। इसके बाद नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार ने संक्रमित इलाके को कंटेनमेंट •ाोन घोषित करते हुए 50 मीटर का इलाका सील कर दिया है। इसके साथ ही नगर पंचायत ने कंटेनमेंट •ाोन में सेनेटाइ•ोशन कराया है।

chat bot
आपका साथी