किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए किया संपर्क

रालोद के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने आगामी चार मार्च को जहांगीराबाद में आयोजित रालोद की किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए नगर-क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:44 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:44 AM (IST)
किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए किया संपर्क
किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए किया संपर्क

जेएनएन, बुलंदशहर। रालोद के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने आगामी चार मार्च को जहांगीराबाद में आयोजित रालोद की किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए नगर-क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया।

सोमवार को पूर्व विधायक नगर के रालोद नगराध्यक्ष दिलशाद कुरैशी के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। जहां दिलनवाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही महंगाई से देश की जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। वहीं सरकार किसान विरोधी बिल लाकर किसानों को बर्बाद कर देश के कुछ पूंजीपतियों का भला करने में लगी है। इसके बाद पूर्व विधायक ने रालोद किसान महापंचायत में नगर-क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की। इस दौरान बृजमोहन त्यागी, दिलशाद कुरैशी, शकी मेवाती, किशनवीर त्यागी, राजा कुरैशी, अजीत प्रधान, संजय प्रधान, गुड्डू प्रधान, दिनेश त्यागी व इरफान प्रधान आदि मौजूद रहे।

कृषि बिल को लेकर क्षेत्र के ग्रामों लगाई चौपाल

कृषि बिल के समर्थन में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर और बीहटा गांव में कृषि चौपाल लगाई गयी। वैराफिरोजपुर स्थित सुनील त्यागी के आवास पर कृषि चौपाल में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय त्यागी ने कहा कि किसान बिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कोई लेनादेना नहीं है। कहा कि एमएसपी दिया जा रहा है और भविष्य में भी दिया जाएगा। मंडी सिस्टम जैसा था वैसा ही रहेगा। किसानों को अगर अपने राज्य में फसल का कम मूल्य मिल रहा है तो वह अपनी उपज दूसरे राज्यों में भी बेच सकते है। कहा लेकिन विपक्षी पार्टियां कुछ संगठनों के साथ मिलकर देश के भोले-भाले किसानों को बिल के नाम पर गुमराह कर अपनी रोटी सेंकने का काम कर रही है। त्यागी ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में किसान व ग्रामीण भाजपा के प्रत्याशियों को जीता कर विपक्षी पार्टियों को आइना दिखाने का काम करेगी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम बीहटा में भी चौपाल लगाकर किसानों को कृषि बिल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, मनोज त्यागी, कपिल त्यागी, भरत लाल, यज्ञदत्त त्यागी, मुकेश कुमार, प्रकाश, मूलचंद व सुखवीर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी