कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में नौ वर्षीय बचे की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध और स्वजन को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 10:52 PM (IST)
कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

जेएनएन, बुलंदशहर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में नौ वर्षीय बच्चे की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध और स्वजन को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला।

कालाआम चौराहा पर कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालने के बाद बच्ची को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा। जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। आएं दिन बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हो रही। जो समाज और देश को शर्मशार कर रहीं हैं। दुष्कर्म के बाद बेटियों की हत्या हो रही हैं। बेटी के स्वजन को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ ही हत्यारों को फांसी की मिलनी चाहिए। सुशील चौधरी ने कहा कि बेटियों के साथ घिनौनी घटना पूरे देश को शर्मशार कर रहीं हैं। ऐसी घिनौनी घटनाओं को अंजाम देने वालों को सिर्फ फांसी की सजा होनी चाहिए। जिससे ऐसा करना तो दूर सोचने वालों की भी रूह कांप उठे। इससे पूर्व कांग्रेसियों के कैंडल मार्च के साथ बेटी को न्याय दो और हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाएं। कैंडल मार्च में महेश शास्त्री, देवेंद्र शर्मा एडवोकेट, हर्षवर्धन बाल्मीकि, डा. एसडी शर्मा, आदेश मुद्गल, देवरंजन नागर, राकेश भाटी,कैफी फैसल, ब्रह्मपाल चंदेल, प्रशांत वाल्मीकि मौजूद रहे।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकरण को लेकर बैठक

शिकारपुर । राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ की बैठक गांव सुरजावली में ऋषिपाल शर्मा के आवास पर यशोधर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा प्रकरण के विचार-विमर्श हेतु निर्णय लिया कि बुलंदशहर स्थित परशुराम भवन में जिले के सभी ब्राह्मण संगठनों की एक बैठक होगी। जिसकी तिथि जल्द ही नियत कर दी जाएगी। इसके लिए संयोजक अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेश चंद शर्मा को चुना गया। बैठक में शिवकुमार शर्मा बाबा, भरतेश कुमार, बबली त्यागी, नेत्रपाल शर्मा, राजेंद्र बाबू, शिवकुमार नेताजी, सुशील शर्मा, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी