बैलगाड़ी से बांटे बधाई संदेश और भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शनिवार को बैलगाड़ी यात्रा निकाल घर-घर संपर्क किया। होम आइसोलेट मरीजों को मेडिकल किट व नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रियंका गांधी वाड्रा का बधाई संदेश भेंट किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:00 PM (IST)
बैलगाड़ी से बांटे बधाई संदेश और भाजपा पर साधा निशाना
बैलगाड़ी से बांटे बधाई संदेश और भाजपा पर साधा निशाना

जेएनएन, बुलंदशहर । कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शनिवार को बैलगाड़ी यात्रा निकाल घर-घर संपर्क किया। होम आइसोलेट मरीजों को मेडिकल किट व नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रियंका गांधी वाड्रा का बधाई संदेश भेंट किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने अनूपशहर विधान सभा के गांव जिताका, खनौदा, राजगढ़ी पवसरा, अशरकपुर, रामनगर मढैया समेत कई गांवों में बैलगाड़ी यात्रा निकाली। बैलगाड़ी में सवार होकर जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का बधाई संदेश पत्र का नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को वितरित किए। बैलगाड़ी यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया गया। चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी का हर कांग्रेसी को कोरोना संकट काल में सभी कांग्रेसी राजनीति को भुला गरीबों की मदद में जुट जाएं। पार्टी की आगामी योजना में किसान व मजदूरों के उत्थान के लिए योजना बनाई जाएंगी। कांग्रेस पार्टी किसान, मजदूरों आम जनों की हितेषी रही है।तीन कृषि काले कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। प्रदेश सचिव डा. शोएब मलिक ने कहा कि नोटबंदी से और गलत जीएसटी से वैसे ही भाजपा सरकार ने उद्योग धंधे चौपट कर दिए हैं। डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा वृद्धि करके लोगों की कमर तोड़ दी है भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। मोदी सरकार ने देश को कर्ज में डूबा दिया है । इस दौरान रामरिखसिंह एडवोकेट, शाहिद नकवी, राजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, जय वीर सिंह, रामनिवास मास्टर, मित्र सिंह प्रधान, भीम सिंह ,प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी