दो संप्रदायों में संघर्ष, पथराव व आगजनी

कस्बे के हसनपुर गांव जा रहे बरातियों के वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 10:26 PM (IST)
दो संप्रदायों में संघर्ष, पथराव व आगजनी
दो संप्रदायों में संघर्ष, पथराव व आगजनी

संसू, जहांगीरपुर (बुलंदशहर) : कस्बे के हसनपुर गांव जा रहे बरातियों के वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद दो संप्रदायों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान धारदार हथियारों से हुए हमले में एक पक्ष के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पक्ष के लोगों ने बरातियों की कारों व वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक दुकान में आग लगा दी। जहांगीरपुर चौराहे पर जाम लगा दिया गया।

दो दिन पूर्व कोतवाली खुर्जा क्षेत्र के गांव लालपुर में थाना रबुपुरा के कानपुर गांव से बरात गई थी। यहां डीजे पर डांस को लेकर दूसरे संप्रदाय के लोगों से बरातियों का झगड़ा हो गया था। रविवार दोपहर को लालपुर गांव से दूसरे संप्रदाय की बरात जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव हसनपुर जा रही थी। इसी रंजिश के चलते कानपुर गांव के युवकों ने हसनपुर जा रही बरात की कार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस पर बरातियों ने कानपुर गांव निवासी कपिल, आकाश व भाईपुर गांव निवासी निर्भय और कपिल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से गुस्साए कानपुर गांव के लोग हसनपुर गांव पहुंच गए और दूसरे संप्रदाय की बरात में कारों और बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद घायल पक्ष की महिलाएं और पुरुष जहांगीरपुर चौराहे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सीओ जेवर अर¨वद कुमार, तहसीलदार विजयशंकर मिश्रा, कोतवाल जेवर सुरेंद्र ¨सह भाटी समेत रबुपुरा, जेवर आदि कई थानों की पुलिस पहुंच गई। इसी दौरान किसी ने कबाड़ी की दुकान में आग लगा दी। सीओ ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी