प्रसाद वितरण के साथ रामायण पाठ का समापन

दानपुर नगर के रामलीला मैदान में दो दिन से चल रहा रामायण पाठ सोमवार की दोपहर समाप्त हो गया। यह पाठ रामलीला मंचन के उपलक्ष्य में किया गया था। समापन के दौरान पदाधिकारियों ने हवन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:24 PM (IST)
प्रसाद वितरण के साथ रामायण पाठ का समापन
प्रसाद वितरण के साथ रामायण पाठ का समापन

बुलंदशहर, जेएनएन। दानपुर नगर के रामलीला मैदान में दो दिन से चल रहा रामायण पाठ सोमवार की दोपहर समाप्त हो गया। यह पाठ रामलीला मंचन के उपलक्ष्य में किया गया था। समापन के दौरान पदाधिकारियों ने हवन किया। इसके बाद नगर के मुख्य चौराहों पर शिविर लगाकर प्रसाद बांटा गया। महामंत्री प्रमोद लोधी ने बताया कि यह रामायण पाठ ग्रामीणों की इच्छा एवं परंपरा को निभाने के लिए किया गया था। नगर में बुजुर्गो के समय से रामलीला होती आ रही है। इस बार रामलीला के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली पाई थी। जिस कारण यह रामायण पाठ कराना पड़ा। इस दौरान कमेटी विनय लोधी, पंडित राजेश गौतम, रनवीर सिंह, सुरेश शास्त्री, प्रेमपाल सिंह, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी