कमिश्नर ने किया कोविड एल-2 का दौरा

खुर्जा में कोविड एल-2 अस्पताल में कमिश्नर ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सीएमओ समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भर्ती मरीजों और उनको दी जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी जुटाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:26 PM (IST)
कमिश्नर ने किया कोविड एल-2 का दौरा
कमिश्नर ने किया कोविड एल-2 का दौरा

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में कोविड एल-2 अस्पताल में कमिश्नर ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सीएमओ समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भर्ती मरीजों और उनको दी जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी जुटाई। बुधवार दोपहर को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह खुर्जा के कोविड एल-2 अस्पताल पहुंचे। जहां वह सबसे पहले अस्पताल में आक्सीजन चैंबर पर पहुंचे और आक्सीजन की उपलब्धता के विषय में जानकारी जुटाई। जिसके बाद उन्होंने सिटी स्कैन समेत अन्य मशीनों का जायजा लिया। वहीं सीएमओ डा. भवतोष शंखधर से वार्ता की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के विषय में जानकारी जुटाई। मरीजों को दी जा रही सुविधा, बेड की उपलब्धता आदि के विषय में भी उन्होंने जानकारी हासिल की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीज को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें समय से सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। पूरे अस्पताल का निरीक्षण करने पर उन्हें अधिकांश सभी सुविधाएं ओके मिलीं। जिस पर उन्होंने संतोष जताया और बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए। इसमें एसडीएम लवी त्रिपाठी, एडीएम रवींद्र कुमार, सीएमएस डा. आरसी वर्मा, हरीश राजपूत आदि रहे। एक हजार के जुमाने के बाद मास्क लगाना सिखाया

अनूपशहर नगर व क्षेत्र में अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क दिखने लगा है। यह जागरूकता के चलते नहीं अपितु पुलिस द्वारा एक हजार का जुर्माना वसूलने के कारण लगाए जा रहे है। अब तक 200 लोगों से जुर्माना वसूला जा चुका है।

कोतवाली पुलिस द्वारा शाम के समय नियमित रूप से मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें एक हजार रुपये का जुर्माना तत्काल वसूला जाता है। बुलंदशहर बस अड्डा, अलीगढ़ अड्डा, शिव चौक व बाजार में यह अभियान चलाकर कई दुकानदारों सहित 200 लोगों से जुर्माना वसूला जा चुका है। पुलिस के सख्त रवैये के बाद नगर में बिना मास्क के बहुत कम लोग नजर आते है। इस अभियान में मंगलवार को सीओ रमेश चंद त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी रामसेन सिंह सहित भारी फोर्स लगा रहा।

chat bot
आपका साथी