ठंड का बढ़ रहा अहसास, सुहा रही गुनगुनी धूप

बुलंदशहर जेएनएन। तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण सुबह और शाम धुंध छा रही है लेकिन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:54 PM (IST)
ठंड का बढ़ रहा अहसास, सुहा रही गुनगुनी धूप
ठंड का बढ़ रहा अहसास, सुहा रही गुनगुनी धूप

बुलंदशहर, जेएनएन। तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण सुबह और शाम धुंध छा रही है, लेकिन दिन चढ़ने पर सूर्यदेव अपनी चमक बिखर रहे है। ऐसे में ठंड का अहसास होने पर गुनगुनी धूप लोगों को सुहाने लगी। शाम होने पर फिर हल्की धुंध का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बरसात होने की संभावना नहीं है, लेकिन बदली छाई रहने के आसार बने रहेंगे। तापमान गिरने से का असर बढ़ने पर लोगों को सचेत रहना होगा। किसानों को रवि सीजन की बोई जाने वाली फसलों की जल्द बुवाई करनी होगी।

केवीके डा. रामानंद पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में जिला में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड से घटकर के 25 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंचने के आसार रहेंगे। जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे आएगा। सुबह के समय सापेक्षिक आद्रता 68 फीसद से घटकर अलग-अलग दिनों में 54 फीसद तक रहने की संभावना बनी रहेगी। दोपहर के समय सापेक्षिक आद्रता 37 फीसद से बढ़कर के 41 फीसद तक पहुंचने के आसार रहेंगे। उत्तर-पूर्वी दिशा से 5.8 किलोमीटर प्रतिघंटा से हवाएं चलने के भी आसार हैं। हालांकि बाद में हवा की दिशा बदलने के साथ गति भी बढ़कर 8.9 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना रहेगी। इस दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेंगे, लेकिन बदली छाने की संभावना भी बनी रहेगी। जबकि सुबह और शाम के समय हल्की धुंध रहेगी। जिसकी वजह से ठंडक का अहसास बना रहेगा।

अहंकार है मनुष्य के पतन का कारण: रामअवतार

बुलंदशहर, जेएनएन। प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर पर चल रही शिव महापुरण कथा महोत्सव में कथावाचक रामअवतार महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि किसी को अहंकार नही करना चाहिए। रावण बहुत बुद्धिमान और समृद्धशाली होने के बावजूद अहंकार होने के कारण रावण और उसके पूरे साम्राज्य का पतन हो गया। इसीलिए हमे कभी भी किसी भी परिस्थिति में अहंकार नही करना चाहिए। बताया कि हमे दूसरे की निदा नही करनी चाहिए पहले हमें स्वयं को अच्छा बनाना है। जब तक हम स्वयं में अच्छे संस्कार ग्रहण नही करेंगे तब तक हम समाज को भी अच्छी शिक्षा ग्रहण नही करा सकते। भगवान महादेव का नियमित पाठ और गुणगान करना चाहिए। भोले नाथ अपने भक्तों को कभी निराश नही करते वो अपने भक्तों को सभी संकटो ओर भय से मुक्त कर देते है। कथा में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, ब्रजेश तायल, मुकेश तायल, संदीप तायल, एडवोकेट प्रिस तेवतिया, हर्ष तायल, हिमांशु गोयल, वैशाली गोयल, दिनेश गोयल, रमेश चंद जैन, धर्मेंद्र तेवतिया, मन्नू पंडित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी