तीन दिन और ठंडक बढ़ने का अनुमान

मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में तापमान को लगातार नीचे गिरा रहा है। इससे सर्दी में इजाफा हो गया है। आने वाले तीन दिन इसी तरह ठंडक बनी रहेगी। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। धूप नहीं निकलेगी और ठंडक रहेगी। जबकि इसके बाद जैसे ही हवा की गति बढ़ जाएगी वैसे ही शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने फिलहाल तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम का अनुमान लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:51 PM (IST)
तीन दिन और ठंडक बढ़ने का अनुमान
तीन दिन और ठंडक बढ़ने का अनुमान

जेएनएन, बुलंदशहर। मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में तापमान को लगातार नीचे गिरा रहा है। इससे सर्दी में इजाफा हो गया है। आने वाले तीन दिन इसी तरह ठंडक बनी रहेगी। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। धूप नहीं निकलेगी और ठंडक रहेगी। जबकि इसके बाद जैसे ही हवा की गति बढ़ जाएगी वैसे ही शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने फिलहाल तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम का अनुमान लगाया है।

सोमवार को दिन निकलने के बाद कोहरे की धुंध छाई रही। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। कुहासा छाने से दिन में भी ठंडक बनी रही। जन-जीवन अस्त व्यवस्थ रहा। सुबह-शाम कोहरे के प्रकोप के चलते दृश्यता कमजोर रही। मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल के अनुसार आने वाले तीन दिन इसी तरह सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा। तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना बनी रहेगी। आद्रता बढ़ने से अधिकतम 91-95 फीसद और न्यूनतम 82-87 फीसद रिकार्ड की जाएगी। इससे कोल्ड डे का अहसास होगा। सुबह और शाम धुंध छाने से दृश्यता पर असर पड़ेगा। हालांकि दिन में कुहासा छाने से सूर्यदेव नजर नहीं आएंगे, लेकिन आसमान साफ रहने से बरसात की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी हवा नौ से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। तीन दिन बाद इसकी गति बढ़ने से शीत लहर चलने का अहसास होगा। धूप से भी नहीं मिली ठंड से राहत

संवाद सहयोगी, खुर्जा: मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। गत शनिवार को मौसम साफ रहा, रविवार को कोहरा रहा। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे तक वातावरण में कोहरा छाया रहा। हालांकि, आठ बजे के बाद कोहरा छट गया, लेकिन बादलों के कारण दोपहर दो बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दो बजे के बाद कुछ समय के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन धूप से भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी।

chat bot
आपका साथी