अब अलग से बनायी जाएगी को वैक्सीन लैब

भारत इम्यूनोलाजिकल्स एंड बायोलाजिकल्स कारपोरेशन लिमिटेड (बिबकोल) में लंबी मंत्रणा के बाद फैसला लिया गया है को वैक्सीन निर्माण के लिए अलग से लैब बनायी जाएगी। इसके लिए बाकायदा स्थान का चयन कर लिया गया है। लैब निर्माण का काम शुरू हो गया है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि को वैक्सीन निर्माण के लिए भारत बायोटेक से भी कच्चा माल लिया जाएगा। भारत बायोटेक कंपनी को काफी कच्चा माल उपलब्ध कराने की स्थिति में है। फिलहाल कंपनी को अपने प्रोजेक्ट हैड के सही होने व अस्पताल से वापस आने का इंतजार है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:09 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:09 PM (IST)
अब अलग से बनायी जाएगी को वैक्सीन लैब
अब अलग से बनायी जाएगी को वैक्सीन लैब

बुलंदशहर, जेएनएन। भारत इम्यूनोलाजिकल्स एंड बायोलाजिकल्स कारपोरेशन लिमिटेड (बिबकोल) में लंबी मंत्रणा के बाद फैसला लिया गया है, को वैक्सीन निर्माण के लिए अलग से लैब बनायी जाएगी। इसके लिए बाकायदा स्थान का चयन कर लिया गया है। लैब निर्माण का काम शुरू हो गया है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि को वैक्सीन निर्माण के लिए भारत बायोटेक से भी कच्चा माल लिया जाएगा। भारत बायोटेक कंपनी को काफी कच्चा माल उपलब्ध कराने की स्थिति में है। फिलहाल कंपनी को अपने प्रोजेक्ट हैड के सही होने व अस्पताल से वापस आने का इंतजार है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

बिबकोल में को वैक्सीन निर्माण को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी जारी रही है। शुक्रवार को अवकाश के बाद भी कंपनी में अधिकारियों व तकनीशियन तैयारियों में जुटे रहे। कंपनी के अधिकारियों ने कोविड संक्रमण के कारण दिल्ली से ही सभी से बातचीत कर अब तक के कार्य की समीक्षा की। भारत बायोटेक के अधिकारियों ने भी अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। कंपनी के एक अधिकारी का कहना है शुरूआती प्रोडक्शन के लिए भारत बायोटेक कच्चा माल उपलब्ध कराएगा। इससे तत्काल वैक्सीन बनाने का काम शुरू हो जाएगा। भारत बायोटैक की कच्चे माल देने की सहमति के बाद तय है कि बिबकोल में जैसे ही लैब तैयार हो जाएगी, को वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। फिलहाल चयनित स्थान पर को वैक्सीन के लिए लैब तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। कंपनी के प्रोडक्शन हेड के अस्पताल से आते ही को वैक्सीन का निर्माण प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी