खुर्जा आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को खुर्जा आ सकते हैं। इसकी जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:03 PM (IST)
खुर्जा आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
खुर्जा आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

बुलंदशहर, जेएनएन। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को खुर्जा आ सकते हैं। इसकी जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं पॉलीटेक्निक मैदान में हेलीपेड बनाने का कार्य भी शुरू करवा दिया गया है।

जटिया अस्पताल में कोविड एल-2 अस्पताल बना हुआ है। इसका निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को आने की संभावना है। रविवार को जैसे ही इस संभावित कार्यक्रम की भनक लगी, तो पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। इतना ही नहीं खुर्जा के पॉलीटेक्निक मैदान में एसडीएम लवी त्रिपाठी, तहसीलदार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। जहां उन्होंने हेलीपेड बनवाने का कार्य भी शुरू करा दिया। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारी अभी किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी