आखिर इन चोक नालों के सहारे कैसे गुजरेगी बरसात

जेएनएनबुलंदशहर बरसात से पहले नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:16 PM (IST)
आखिर इन चोक नालों के सहारे कैसे गुजरेगी बरसात
आखिर इन चोक नालों के सहारे कैसे गुजरेगी बरसात

जेएनएन,बुलंदशहर बरसात से पहले नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। जिससे बरसात के पानी की निकासी हो सके और कालोनियों में जलभराव की समस्या भी ना बनने पाए। वर्तमान में भी नालों की सफाई का कार्य चल रहा है, लेकिन अभी भी कई नाले पूरी तरह से चोक पड़े हुए हैं। जिनसे बरसात में जलभराव की समस्या बन सकती है।

बरसात पड़ने के बाद अधिकांश नाले उफान पर आ जाता हैं। साथ ही कई नालों से तो पानी निकलकर सड़क तक पहुंच जाता है। जिसका कारण नालों की साफ-सफाई ठीक प्रकार से नहीं होता है। बरसात शुरू होने से पहले प्रत्येक वर्ष नगरपालिका द्वारा नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की जाती है। वर्तमान में भी नालों की सफाई के लिए अभियान चला हुआ है। फिलहाल नगर में सबसे बड़े गंदे नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इस नाले की सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका हैं, लेकिन अभी भी कई ऐसे नाले हैं, जो पूरी तरह से चोक पड़े हुए हैं। जिनकी वजह से बरसात में जलभराव की समस्या बन सकती है। नगर में नावल्टी मार्ग और कालेज मार्ग की तरफ नाला पूरी तरह से चोक पड़ा हुआ है। नाला पालीथिन समेत अन्य गंदगी से अटा पड़ा हैं, लेकिन अभी इसकी सफाई का कार्य शुरू नहीं हो सका है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जेके आनंद ने बताया कि नालों की सफाई के लिए अभियान चल रहा है। कई नालों की सफाई हो चुकी हैं। साथ ही आगामी कुछ दिनों में ही अधिकांश सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी