संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कराई सफाई

क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत के चोक नालों की सफाई कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:37 PM (IST)
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कराई सफाई
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कराई सफाई

बुलंदशहर, जेएनएन। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत के चोक नालों की सफाई कराई गई। साथ ही लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील की गई।

नगरपालिका के सफाई निरीक्षक रोबिन कुमार ने बताया कि मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को घर-घर जाकर संचारी रोगों के विषय में जानकारी दी गई। वहीं चोक पड़ी नालियों की साफ-सफाई का कार्य कराया गया। नगर के जेवर अड्डा चौराहा, मुरारी नगर, ज्ञान लोक कालोनी, चमन विहार कालोनी, गांधी रोड, होली ब्रह्मनान सहित कई स्थानों पर चोक नालियों की सफाई कराई गई। वहीं लोगों को बताया गया कि साफ पानी के एकत्र होने से डेंगू, मलेरिया के मच्छर पनपते हैं। जिनसे बीमारियों का खतरा होता है। लोगों को बताया गया कि साफ-सफाई रखने से कई बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है।

राशन पाने के लिए

भटक रहा बुजुर्ग

संवाद सूत्र, जहांगीरपुर : यहां एक बुजुर्ग पिछले काफी समय से राशन पाने के लिए भटक रहा है, लेकिन प्रशासन से उसे मदद नहीं मिल रही है। मामले में पीड़ित राशन दिलाए जाने की मांग अधिकारियों से की है।

कस्बे के मोहल्ला सुनारान निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग बनवारी लाल ने बताया कि उसे तीन माह से राशन नहीं मिला है। जब वह राशन दिलाने को लेकर डीलर से मिला, तो डीलर ने फोन नंबर सप्लाई आफिस में देकर आने की बात कही। जहां भी बुजुर्ग ने पहुंचकर राशन को लेकर शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने विधायक से शिकायत की तो उन्होंने राशन कार्ड का फोटो लिया और राशन दिलाए जाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि अभी तक उसे राशन नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी