सफाई अभियान से चमका शाही जामा मस्जिद का इलाका

जेएनएन बुलंदशहर दैनिक जागरण आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पालिका के सफाई कर्मियों ने शाही जामा मस्जिद इलाके में सफाई अभियान चलाया। अभियान का शुभारंभ ईओ विनोद कुमार ने किया और लोगों की समस्याएं सुन निस्तारण का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:37 PM (IST)
सफाई अभियान से चमका शाही जामा मस्जिद का इलाका
सफाई अभियान से चमका शाही जामा मस्जिद का इलाका

जेएनएन, बुलंदशहर: दैनिक जागरण आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पालिका के सफाई कर्मियों ने शाही जामा मस्जिद इलाके में सफाई अभियान चलाया। अभियान का शुभारंभ ईओ विनोद कुमार ने किया और लोगों की समस्याएं सुन निस्तारण का आश्वासन दिया।

सिकंदराबाद के काजीबाड़ा व मिर्दबाड़ा मोहल्ले के मुख्य रास्ते शाही जामा मस्जिद मार्ग जागरण आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान का शुभांरभ ईओ विनोद कुमार ने किया। उन्होंने सफाई नायकों नियमित सफाई व लोगों को कूड़ा करट का खुले में न फेंकने के लिए प्रेरित करने व घरों पर डस्टबिन रखने या पालिका के डस्टबिन में ही कूड़ा डालने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। सफाई निरीक्षक राजेन्द्र सिह की अगुवाई में सफाई कर्मियों ने जामा मस्जिद गेट से लेकर सोगियाबाड़ा, मिर्दबाड़ा, काजीबाड़ा इलाके की गलियों व नालियों की सफाई कूड़ा उठाते हुए चूने का छिड़काव किया। इस दौरान लोगों ने ईओ से नियमित गलियों और नालियों की सफाई की मांग समेत अन्य समस्या रखी। इओ ने शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जागरण के अभियान की लोगों ने जमकर सराहना की।

---

दैनिक जागरण के अभियान से इलाके के लोगों को गंदगी से निजात मिली है। गलियों से लेकर नालियां चकाचक हो गई हैं।

- चंद्रकांता देवी

..

जागरण की पहल सराहनीय हैं। जागरण के अभियान से लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता आती है।

- मिथलेश देवी

..

दैनिक जागरण द्वारा हमेशा ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते है, जिससे जागरूकता फैलती है। अभियान से लोग डस्टबिन में ही कूड़ा डालने के लिए जागरूक होंगे।

- नवनीत राणा

दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय है। इससे लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता आएगी। लोगों को कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय नपा के वाहनों को देना चाहिए।

- पूजा अग्रवाल, वार्ड सभासद

..

दैनिक जागरण आपके द्वार अभियान एक सराहनीय कदम है। इससे लोगों में जागरूकता आएगी और केन्द्र व प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को गति मिल सकेगी। लोग गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें।

- विनोद कुमार, ईओ नगरपालिका

chat bot
आपका साथी