कार्तिक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने मन मोहा

पालिका द्वारा संचालित कार्तिक महोत्सव में नगर के स्कूलों के बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:05 AM (IST)
कार्तिक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने मन मोहा
कार्तिक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने मन मोहा

बुलंदशहर, जेएनएन। पालिका द्वारा संचालित कार्तिक महोत्सव में नगर के स्कूलों के बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडल द्वारा एसडीपीडी स्कूल को शिक्षा का प्रकाश फैलाकर अंधविश्वास के अंधेरे को दूर करने वाले मंचन आनंदी बेन व गोपाल राव को प्रथम स्थान पर चयनित किया गया।

शनिवार रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रागनी, रसियों का दंगल, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन गोपाल शर्मा, डीपीबीएस के प्राचार्य डा. यूके झा, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की सावित्री चौधरी, पूर्व चेयरपर्सन मंजू शर्मा द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। इस मौके पर नगर के बोफोर्स स्कूल, डीसेंट पब्लिक स्कूल, द गुरूकुल, पीएसपीए विद्या मंदिर, जेपी विद्या मंदिर, एसडीपीडी विद्या मंदिर आदि स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया गया। जगदीश शिवा एंड पार्टी द्वारा महाकाल का तांडव नृत्य करके वाह-वाही अर्जित की गई। निर्णायक मंडल के सदस्यों प्राचार्य डा. यूके झा, कंछी लाल शर्मा, सावित्री चौधरी, मंजू शर्मा द्वारा अपने निर्णय में एसडीपीडी पब्लिक स्कूल प्रथम, पीएसपीए विद्या मंदिर द्वितीय, द गुरुकुल तृतीय तथा बोफोर्स ग्रामर स्कूल, जेपी विद्या मंदिर, डीसेंट स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र गौड़, धीरज सिंह, सुषमा वर्मा, भरत सिंह तोमर, गीता शर्मा, दीपा सिंह, मोनिका शमर, शिखा शर्मा, कामिनी सिंह, अनुराग शमर, प्रमोद बाला, चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी