गुंडागर्दी समाप्त करके बदली प्रदेश की सूरत : कपिल देव

खुर्जा में जंक्शन मार्ग स्थित फार्म हाउस में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। जिमसें प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं कार्यकर्ताओं से एकजुटता दिखाते हुए लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 10:55 PM (IST)
गुंडागर्दी समाप्त करके बदली प्रदेश की सूरत : कपिल देव
गुंडागर्दी समाप्त करके बदली प्रदेश की सूरत : कपिल देव

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में जंक्शन मार्ग स्थित फार्म हाउस में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। जिमसें प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं कार्यकर्ताओं से एकजुटता दिखाते हुए लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया गया।

गुरुवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश के कौशल विकास विभाग राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सम्मलित हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाते हुए स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सह बुद्धिजीवियों का सम्मेलन हैं। बुद्धिजीवी हर वह व्यक्ति होता है, जो अपने कार्य में माहिर हो। जहां पूर्व सपा सरकार में गुंडा राज था। महिलाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म समेत अन्य वारदातों होती रहती थीं। वहीं आज भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। योगी राज में गुंडागर्दी समाप्त करते हुए प्रदेश की सूरत को बदल दिया गया है। बदमाश खुद पट्टा डालकर घूमते हैं कि हमें जेल में डाल दो। सरकार ने अपराधियों को जेल में डाला और उनके ऊपर गैंगस्टर, राज्यद्रोह आदि मुकदमें दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गैस की किल्लत को भी दूर किया। जहां पूर्व में गैस के लिए घंटों लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ता था। वहीं भाजपा सरकार में गैस लोगों के घरों तक पहुंच रही है। शौचालय बनाने से लेकर जनधन खाता खुलवाने और आवास बनाने तक जनहित की योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार ने चलाई हैं। जिनका लाभ प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को मिला है। क्षेत्र में विकास के लिए जेवर एयरपोर्ट बन रहा है और फ्रेट कारीडोर से लेकर अन्य विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, विधायक विजेंद्र सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। इसमें जिला उपाध्यक्ष राजीव बंसल, कृष्ण कुमार सैनी, सतीश वाल्मीकि, नवनीत बंसल, जगनंदन शर्मा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, नरेश सोलंकी, गौरव शर्मा, संजीत बंसल, हरेंद्र सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी