आसमान में छाई बदली, धूप भी निकली

जिले पर अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। जिसकी वजह से आसमान में बदली छा रही है। चमक-गरज के साथ बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अभी एक-दो दिन और इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:29 PM (IST)
आसमान में छाई बदली, धूप भी निकली
आसमान में छाई बदली, धूप भी निकली

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले पर अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। जिसकी वजह से आसमान में बदली छा रही है। चमक-गरज के साथ बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अभी एक-दो दिन और इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना जताई है।

तापमान 40 के पार पहुंचने पर गर्मी सितम ढाने लगी है। तेज हवाएं चलने से लू का अहसास होने लगा है। दो-तीन दिनों से जिले पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा रहा है। कम दवाब का क्षेत्र बनने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान में छाए बदरा बसर रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को बूंदाबांदी और बरसात तो नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादली छाई रही। सूर्यदेव के दर्शन होने से धूप भी खिली रही। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

तापमान में गिरावट और आद्रता चढ़ने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल के अनुसार जिले पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होकर खंड वर्षा को आमंत्रित कर रहा है। जिसका असर अभी एक दो दिन और बना रहेगा। इसकी वजह से आसमान में बदली छाएगी और हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक बनी रहने की संभावना रहेगी। इससे तापमान में गिरावट और आद्रता चढ़ने की संभावना बनी रहेगी।

ईद पर सड़कों पर दिखी आवाजाही, पुलिस ने काटे चालान

गुलावठी में ईद पर्व पर लोगों की सड़कों पर दिन भर आवाजाही रही। बिना मास्क बेवजह सड़क पर घूमने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चालान काट उनसे जुर्माना वसूला। शुक्रवार को त्योहार के चलते गली मोहल्लों में काफी चहल पहल देखी गई। कोरोना क‌र्फ्यू के बीच लोगों की सड़कों पर आवाजाही रही। पुलिस ने बेवजह घूमने वाले लोगों तथा बिना मास्क घूम रहे लोगों को फटकार लगाई। जिसके बाद चालान काट उनसे जुर्माना भी वसूला। ईद पर्व को लेकर पुलिस सतर्क रही। मस्जिदों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इसके अलावा पुलिस की गश्त रही लेकिन उसके बावजूद भी लोग घरों से बाहर निकल कोरोना कफ्यू के नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे गए।

chat bot
आपका साथी