अयोध्या लौटे श्रीराम, हुआ राजतिलक

जेएनएन बुलंदशहर रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन के साथ रामलीला महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान रामलीला समिति द्वारा मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:24 PM (IST)
अयोध्या लौटे श्रीराम, हुआ राजतिलक
अयोध्या लौटे श्रीराम, हुआ राजतिलक

जेएनएन, बुलंदशहर: रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन के साथ रामलीला महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान रामलीला समिति द्वारा मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।

अहंकारी रावण का वध कर चौदह वर्ष के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व सीता अयोध्या लौटते है जहां अयोध्यावासियों ने उनका गाजे बाजे के बीच स्वागत किया। श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या नगरी जश्न में डूबी रही। भ्राता राम के आने की खबर सुनकर भरत दौड़े चले आते है और प्रभु राम से लिपट जाते है। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का अयोध्यानगरी पहुंचने पर राजतिलक किया गया। राजतिलक होते ही अयोध्या में खुशियां मनाई जाने लगी। इस अवसर पर रामलीला समिति पदाधिकारियों द्वारा सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन, पालिका प्रशासन के अलावा लीला मंचन कलाकारों को सम्मानित किया। साथ ही समिति संरक्षक रमेश चंद जैन को भी सम्मानित किया गया।

श्रद्धालुओं ने किया श्री राम का तिलक

संवाद सूत्र, डिबाई : सत्रह दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ किया गया। रामलीला कमेटी के लोगों सहित मैदान में मौजूद दर्शकों ने बारी बारी से मंच पर विराजमान श्री राम का तिलक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

नगर के महादेव मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान में आयोजित सत्रह दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन रविवार रात प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक लीला का मंचन कर किया गया। मंचन के तहत कलाकारों के स्वरूप में आचार्य एवं गुरूओं ने अयोध्या में श्री राम का राज्याभिषेक कराया। श्री राम के राज्याभिषेक होते ही मैदान में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जय घोष लगाए। मंच पर विराजमान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत, शत्रुघन व हनुमान के स्वरूप में कलाकार मौजूद रहे। मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों सहित मौजूद लोगों ने मंच पर विराजमान श्री राम का तिलक की पुण्य लाभ अर्जित किया। इस के बाद रामलीला कमेटी की ओर से उपहार वितरण किए गए।

विधायक ने भगवान राम की आरती कर किया रामलीला मंचन का समापन स्याना : आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला मंचन का समापन क्षेत्रिय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी भगवान राम की आरती कर किया। नगर के मेन बाजार स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हम सब लोगों को भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। जिसके बाद कमेटी अध्यक्ष संजय कश्यप ने अपने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर विधायक का फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं कमेटी द्वारा नगर में निकाली गयी महाकाली शोभायात्रा में शामिल सभी अखाड़ों के सदस्यों को भी पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी