शीरा फर्म स्वामी सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हीरापुर में वेद एंड कोप फर्म नाम से चल रही शीरा फर्म में छापे के दौरान गड़बड़ी मिली। जिस पर आबकारी निरीक्षक ने फर्म स्वामी दो भाईयों सहित तीन के खिलाफ कोतवाली देहात में एफआइआर दर्ज करवा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 07:24 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 07:24 PM (IST)
शीरा फर्म स्वामी सहित तीन पर मुकदमा दर्ज
शीरा फर्म स्वामी सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर, जेएनएन। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हीरापुर में वेद एंड कोप फर्म नाम से चल रही शीरा फर्म में छापे के दौरान गड़बड़ी मिली। जिस पर आबकारी निरीक्षक ने फर्म स्वामी दो भाईयों सहित तीन के खिलाफ कोतवाली देहात में एफआइआर दर्ज करवा दी है। आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को हीरापुर स्थित वेद एंड कोप फर्म पर छापामारा गया। मौके पर शीरे की मात्रा की माप की गई, जो बिल के सापेक्ष अधिक पाई गई। इसी तरह बिल के अनुसार शीरे की गुणवत्ता भी नहीं मिली। जिसके बाद आबकारी टीम ने फर्म स्वामी अभिषेक अग्रवाल और भाई तुषार अग्रवाल पुत्रगण वेदप्रकाश अग्रवाल निवासी टीचर्स कालोनी बुलंदशहर तथा सुनील कुमार पुत्र देवराज सिंह निवासी भलासियाना स्याना थाना गढ़मुक्तेश्वर को नामजद कर तहरीर कोतवाली देहात में दी। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात सचिन मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी और उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूथ आनस्ट क्लब की नवीन कार्यकारिणी गठित

खुर्जा में यूथ आनस्ट क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन हो गया और पदाधिकारियों को उनके पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही संस्था के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। सोमवार शाम कालेज मार्ग पर यूथ आनस्ट क्लब की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सजल वर्मा, सचिव योगेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास वर्मा, सह सचिव नितिन कंसल और मनोरंजन अध्यक्ष आकाश अग्रवाल को नियुक्त किया गया। साथ ही नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को उनके पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने संस्था के हित में कार्य करने की अपील की गई। वहीं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इसमें राजीव वाष्र्णेय, ईश्वर चंद शर्मा, अजमेर सिंह वालिया, भुवनेश उपाध्याय, विकास गोयल, यश बंसल, ओमप्रकाश शास्त्री, योगेश तायल, मनीष गुप्ता, संदीप सिघल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी