दुष्कर्म के प्रयास में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा

सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही सगे भाईयों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर दी है। क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि सोमवार की शाम के समय वह खेतों से काम करके घर लौट रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 07:24 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 07:24 PM (IST)
दुष्कर्म के प्रयास में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा
दुष्कर्म के प्रयास में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा

बुलंदशहर, जेएनएन। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही सगे भाईयों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर दी है। क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि सोमवार की शाम के समय वह खेतों से काम करके घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपितों ने उसे रास्ते से खेतों में खींच लिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को आता देख आरोपित मौके से फरार हो गए। आरोप है कि आरोपितों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर स्वजन को जानकारी दी। इस पर पीड़िता के स्वजन आरोपितों के घर पहुंचे। जिन्हें देख आरोपित मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित सगे भाईयों जिनमें मनीष, रोहित और विक्की के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास में एफआइआर दर्ज कर ली है। युवती से छेड़छाड़, स्वजन ने दी तहरीर

खुर्जा में बाजार सामाने लेने जा रही युवती के साथ मोहल्ले के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे धमकी दी। मामले में किशोरी के स्वजन ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती मंगलवार सुबह बाजार सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में ही दो युवकों ने युवती को रोक लिया। उन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील फब्तियां कसी। विरोध करने पर आरोपितों ने युवती के स्वजन को पीटने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकले। युवती घर पहुंचकर स्वजन को जानकारी दी। जिसके बाद युवती के स्वजन ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी