महिला को घसीटने में तीन के खिलाफ मुकदमा

खुर्जा में महिला को घसीटने की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के मामले में पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:47 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:47 PM (IST)
महिला को घसीटने में तीन के खिलाफ मुकदमा
महिला को घसीटने में तीन के खिलाफ मुकदमा

बुलंदशहर, जागरण टीम। खुर्जा में महिला को घसीटने की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के मामले में पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का सीसीटीवी फुटेज गत दिनों वायरल हुआ था। जिसमें दो युवक महिला को घसीटते हुए दिखाई दे रहे थे। सीसीटीवी की फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और महिला की तलाश की। जिस पर शनिवार को जहांगीराबाद क्षेत्र की महिला कोतवाली पहुंची। जहां उसने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 24 नवंबर को वह किसी कार्य से खुर्जा आई थी। जहां रिश्तेदार ने महिला को अपने पास बुलाया। आरोप है कि उसने दो लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब वह उनके चुंगल से छूटकर भागी, तो दो आरोपित उसे घसीटते हुए ले गए। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित मुन्ना, छंगा और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाजपा सरकार में सभी वर्गों का सम्मान: मनोज वाल्मीकि

गुलावठी। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। मोहल्ला रामनगर में स्थित समाजसेवी संजय बिलाल के आवास पर मनोज वाल्मीकि का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देंगे। अन्य सरकारों में सफाई कर्मचारियों का शोषण होता था लेकिन भाजपा सरकार में सफाई कर्मचारियों को सम्मान मिला है। इस मौके पर संजय बिलाल, राजा दयाल, पालिका लिपिक मदन गोपाल गुप्ता, भाजपा नेत्री विद्यावती तोमर, निखिल सिघल, राजेश अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी