गो हत्या की घटना में संलिप्त छह आरोपित गिफ्तार

खुर्जा में गो हत्या की घटना में संलिप्त छह आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया। जिनसे पुलिस ने छुरी कुल्हाड़ी और तमंचा बरामद किया है। वहीं आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में झमका फ्लाईओवर के निकट गो हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 10:37 PM (IST)
गो हत्या की घटना में संलिप्त छह आरोपित गिफ्तार
गो हत्या की घटना में संलिप्त छह आरोपित गिफ्तार

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में गो हत्या की घटना में संलिप्त छह आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया। जिनसे पुलिस ने छुरी, कुल्हाड़ी और तमंचा बरामद किया है। वहीं आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में झमका फ्लाईओवर के निकट गो हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात अधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस संदिग्धों की तलाश में चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिनों जिन्होंने खाली प्लाट में गो हत्या की घटना की थी। वह पहासू मार्ग पर अमूल डेयरी के पास खड़े हुए हैं। जिस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। जिनसे पुलिस ने एक तमंचा, जिदा कारतूस, तीन छुरी, कुल्हाड़ी, रस्सी आदि उपकरण बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना नाम इस्तकार निवासी मोहल्ला तरीनान, जावेद निवासी कबूतर वाली पैंठ मोहल्ला मुरारीनगर, आरिफ निवासी मोहल्ला कस्याबान, चमन, नदीम और अहसान निवासी गांव रौहिदा थाना अरनिया बताया। साथ ही पुलिस पूछताछ में गत आठ सितंबर को झमका फ्लाईओवर के निकट खाली प्लाट में गो हत्या करना स्वीकार किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शांति भंग में एक गिरफ्तार

अहमदगढ़। थाना पुलिस ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में क्षेत्र के गांव दौका निवासी धर्मवीर पुत्र बीरबल को सोमवार सुबह गांव से गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में उसका चालान किया है।

chat bot
आपका साथी