दूर-दूर के रिश्तेदारियों में महकते हैं बुगरासी के आम

बाजार की मंडियों में पका आम आना शुरू हो गया है। आम की मिठास लोगों ने लेनी शुरू कर दी है। अभी केवल दशहरी आम की बाजार में आ रहा है। अन्य प्रकार की वैरायटी भी सप्ताह भर में आनी शुरू हो जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:13 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:13 PM (IST)
दूर-दूर के रिश्तेदारियों में महकते हैं बुगरासी के आम
दूर-दूर के रिश्तेदारियों में महकते हैं बुगरासी के आम

जेएनएन, बुदंलशहर। बाजार की मंडियों में पका आम आना शुरू हो गया है। आम की मिठास लोगों ने लेनी शुरू कर दी है। अभी केवल दशहरी आम की बाजार में आ रहा है। अन्य प्रकार की वैरायटी भी सप्ताह भर में आनी शुरू हो जाएंगी।

कस्बा क्षेत्र फलपट्टी क्षेत्र है और इस क्षेत्र का आम देश भर के अतिरिक्त विदेशों में भी अपनी धूम मचा चुका है। कस्बा क्षेत्र के आम के स्वाद के विदेशों में भी दीवाने हैं। सप्ताह भर से क्षेत्र का आम अगल-अलग मंडियों में जाने लगा है। वर्तमान में केवल दशहरी का ही आम बाजार में उपलब्ध है। जल्द ही दशहरी के अतिरिक्त तोतापरी, पुस्ता, रटौल, लंगड़ा व चौसा वैरायटी का आम भी नजर आने लगेगा। दशहरी को आमों का राजा कहा जाता है। बाजार में आम आने के बाद लोगों ने इसका स्वाद लेना शुरू कर दिया है। राजीव चौहान, कुंवरपाल सिंह, हरवीर सिंह, दीपक त्यागी आदि क्षेत्रवासियों ने बताया कि आम सभी को पसंद हैं और आम के लिए काफी लोग उत्सुक रहते हैं। सबसे पहले दशहरी आम आता है जबकि सबसे बाद में चौसा का आम आता है। इनके बीच आने वालों तोतापरी, रटौल व पुस्ता को काफी लोग पसंद करते है। ये तीन वैरायटी के आम साइज में छोटा होने के साथ अपने स्वाद के लिए जाने जाते हैं। खाने के बाद शाम तक अपने होने का अहसास इनकी खुशबू से होती रहती है। फिलहाल बाजार में चारों ओर आमों की काफी बिक्री हो रही है। लोग अपनी रिश्तेदारी में भी खूब आम भेज रहे हैं। दूर रहने वाले रिश्तेदार व मित्रों को आम भेजने की परंपरा बहुत पुरानी है।

chat bot
आपका साथी