छेड़छाड़ के विरोध पर देवर ने दी जान से मारने की धमकी

कोतवाली नगर क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसके देवर ने छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:17 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:17 PM (IST)
छेड़छाड़ के विरोध पर देवर ने दी जान से मारने की धमकी
छेड़छाड़ के विरोध पर देवर ने दी जान से मारने की धमकी

बुलंदशहर, जेएनएन। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसके देवर ने छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उससे मारपीट कर हत्या की धमकी दी गई। पीड़िता ने पति पर भी गलत कृत्य करने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने पति, देवर समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ऊपरकोट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता विवाहिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ वक्त पहले उसका निकाह गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने काफी दान-दहेज दिया था, कितु ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि बीते दिनों देवर द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया गया। उसके विरोध करने पर पिटाई कर उसे धमकाया गया। पीड़िता ने पति पर गलत कृत्य करने और मारपीट कर धमकी देने का भी आरोप लगाया। बाद में उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विवाद मे सिपाही को दी जान से मारने की धमकी

संवाद सूत्र, ककोड़: क्षेत्र के गांव बदौड़ा निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही ने गांव के व्यक्ति पर फोन पर अभद्रता करने व विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

गांव बड़ौदा निवासी गौरव पुत्र विजेंदर दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। पीड़ित ने बताया कि उसका पड़ोस के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। इसको लेकर आरोपित उससे रंजिश रखता है। आरोपित ने बुधवार को दो बार उसके मोबाइल पर काल करते हुए जान से मार की धमकी दी। आरोपित ने ड्यूटी जॉइन करने पर वहीं आकर हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने चोला थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है।

चोला प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ गांव की यूपी पुलिस में ट्रैनिक कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ व शादी ना करने की धमकी देने का मुकदमा दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज है। तहरीर के आधार मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी