स्याना के हाइवे मार्ग पर अचानक टूटकर गिरा पेड़, हादसा टला

जेएनएन बुलंदशहर नगर के स्याना-गढ़ हाईवे पर अचानक एक बड़ा पेड़ टूटकर मार्ग के बीचों-बीच गिर गया। अचानक गिरे विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से मार्ग पर गुजर रहे वाहन व राहगीर बाल-बाल बचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:15 PM (IST)
स्याना के हाइवे मार्ग पर अचानक टूटकर गिरा पेड़, हादसा टला
स्याना के हाइवे मार्ग पर अचानक टूटकर गिरा पेड़, हादसा टला

जेएनएन, बुलंदशहर :नगर के स्याना-गढ़ हाईवे पर अचानक एक बड़ा पेड़ टूटकर मार्ग के बीचों-बीच गिर गया। अचानक गिरे विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से मार्ग पर गुजर रहे वाहन व राहगीर बाल-बाल बचे। जिस के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिरने से स्याना-गढ़ हाइवे मार्ग कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद हो गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से पेड़ को मार्ग से हटाने का प्रयास किया। लेकिन पेड़ विशालकाय होने के कारण नहीं हटा पाए। जिसके बाद पालिका से जेसीबी मशीन को बुलाया गया। जेसीबी मशीन द्वारा पेड़ को मार्ग से हटाया गया। जिसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम नगर के स्याना-गढ़ हाइवे मार्ग स्थित सराय पुलिस चौकी के निकट हाइवे मार्ग किनारे लगा वृक्ष अचानक टूटकर गिर गया। बताया कि वृक्ष काफी पुराना था, वहीं उसके ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजरने से आग लगने से खोखला भी हो गया था। कहा कि वृक्ष को मार्ग से हटा दिया गया है।

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार वर्षा से गंगा में आई बाढ़

जेएनएन, बुलंदशहर: पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा होने से गंगा में बाढ़ ने भयंकर रूप ले लिया है। नगर के जाहन्वी प्लेट फार्म पर बाढ़ का पानी ऊपर आ गया है। गंगा किनारे बसे गांवों के जंगल में भी बाढ़ का पानी खेतों में घुस गया है, जिससे पशुओं के चारे का संकट पैदा होने लगा है।

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार वषर होने से गंगा बाढ़ ने भयंकर रूप ले लिया है। जिसके कारण गंगाद्वार में मु़ख्य सड़क तथा जाहन्वी प्लेट फार्म पर गंगा बाढ़ का पानी काफी अंदर घुस आया है। गंगा किनारे बसे गांवों के जंगल में बाढ़ का पानी पहुंचने से पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया है। किसान हरे चारे में पानी घुसने के कारण काट पाने में असमर्थ है। गंगा किनारे बसे गांवों के लेखपालों को एसडीएम पदम कुमार सिंह ने अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। प्रत्येक घंटे की गतिविधि का विवरण आला अधिकारियों को भेजा जा रहा है। अहार तथा अनूपशहर में बाढ़ चौकियों को बहाल कर दिया गया है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने का आहवान किया है। गंगा किनारे नाविकों तथा गोताखोरों को भी स्थिति का मुकाबला करने को कहा गया है। जिससे किसी की जान को खतरा न हो। नगर के अधिकांश गंगा घाटों में बाढ़ का पानी अंदर घुस गया है। श्रद्धालु गंगा तट पर लोटा से स्नान कर रहे है।

chat bot
आपका साथी