कोरोना ने हज यात्रा पर लगाया ब्रेक

कोरोना के चलते अब हज यात्रा पर भी ब्रेक लग गया है। सऊदी सरकार ने बाहरी मुल्कों के लोगों की हज यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी सरकार के हज मंत्रालय ने हज 2021 के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:21 PM (IST)
कोरोना ने हज यात्रा पर लगाया ब्रेक
कोरोना ने हज यात्रा पर लगाया ब्रेक

जेएनएन, बुलंदशहर। कोरोना के चलते अब हज यात्रा पर भी ब्रेक लग गया है। सऊदी सरकार ने बाहरी मुल्कों के लोगों की हज यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी सरकार के हज मंत्रालय ने हज 2021 के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे हज करने की तमन्ना रखने वाले इस बार भी मायूस हो गए हैं।

जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केन्द्र प्रभारी ने बताया कि कोरोना काल से पहले दुनियाभर से करीब 50 लाख से अधिक लोग प्रतिवर्ष हज यात्रा पर जाते थे। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते केवल 10 हजार लोगों को ही हज की अनुमति दी गई थी। सऊदी सरकार के हज मंत्रालय की ओर से हज यात्रा के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हज को इस साल भी हज करने से प्रतिबंधित किया गया है। सिर्फ सऊदी अरब के लोगों को ही हज करने की अनुमति दी गई है। इनकी संख्या भी निर्धारित की गई है। सिर्फ 60 हजार स्थानीय लोगों को ही हज करने की अनुमति रहेगी। छह एडीजीसी क्रिमिनल हटाए, दो पैंडिग में

बुलंदशहर। बसपा और सपा सरकार के कार्यकाल में हुई एडीजीसी क्रिमिनल की नियुक्तियों पर भाजपा सरकार ने गाज गिराई है। जिले में छह एडीजीसी क्रिमिनल को शासन ने हटा दिया है। जबकि दो का नवीनीकरण ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

दरअसल, भाजपा से पहले सपा और बसपा सरकार के कार्यकाल में एडीजीसी पद पर अधिवक्ताओं की नियुक्ति हुई। सूबे में अब भाजपा की सरकार ने सत्ता संभाली है। अब एडीजीसी पदों के नवीनीकरण का समय आया तो सरकार ने बसपा और सपा कार्यकाल में जिनकी तैनाती हुई उनमें से छह को पद से हटा दिया। जबकि दो का नवीनीकरण पैंडिग डाल दिया गया है। वहीं, बसपा और सपा कार्यकाल के सिविल के कुछ एडीजीसी भी हटाए गए हैं। डीएम कार्यालय के वाद लिपिक गिरीश बाबू ने इसकी पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी