कानून से संबंधित पुस्तकें वादाकरियों के आएंगी काम

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कार्यालय में जीर्णोद्वार कराए पुस्तकालय का डीएम रविन्द्र कुमार एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. चन्द्रमोहन ने उद्घाटन किया। उन्होंने पुस्तकालय में संरक्षित पुस्तकों की जानकारी हासिल की। पुस्तकालय को सुव्यवस्थित एवं सुन्दर रूप से बनाने पर हर्ष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:34 PM (IST)
कानून से संबंधित पुस्तकें वादाकरियों के आएंगी काम
कानून से संबंधित पुस्तकें वादाकरियों के आएंगी काम

बुलंदशहर, जेएनएन। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कार्यालय में जीर्णोद्वार कराए पुस्तकालय का डीएम रविन्द्र कुमार एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. चन्द्रमोहन ने उद्घाटन किया। उन्होंने पुस्तकालय में संरक्षित पुस्तकों की जानकारी हासिल की। पुस्तकालय को सुव्यवस्थित एवं सुन्दर रूप से बनाने पर हर्ष जताया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. चंद्र मोहन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में पुस्तकों का काफी योगदान है। पुस्तक ही हमें ज्ञानवान बनाती हैं। न्यायालय के पुस्तकालय में संरक्षित कानून से संबंधित पुस्तकें वादाकरियों को काफी सहायता प्रदान करेंगी। उन्होंने बार पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं। पुस्तक में प्रदर्शित बिन्दुओं से अपने जीवन में प्रेरणा लेकर सफलता की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने ज्ञान को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। कहा कि क्रिटिकल गेप फंड से ग्रामीण स्तर पर पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि युवाओं को शिक्षा का एक अच्छा माहौल दिया जा सके। डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि पुस्तकालय में संबंधित पुस्तकों से अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा। जिस तरह से पुस्तकालय को अपडेट किया गया है, वह अच्छा है। उन्होंने अधिवक्ताओं को हर संभव मदद व सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र रघुवंशी, महासचिव मनोज शर्मा सहित बार पदाधिकारी एवं अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। डीएम ने रक्तदान कर किया प्रेरित

बुलंदशहर : जिला अस्पताल में मंगलवार को ऊर्जा निगम ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें निगम कर्मचारी व अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

डीएम रविन्द्र कुमार ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का विधिवत उदघाटन किया। डीएम ने अधीक्षण अभियंता गिरीशनारायण मिश्रा के साथ रक्तदान कर अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें। रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय से रक्त उपलब्ध कराकर उसके जीवन की रक्षा की जा सकती है। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि दूसरों के जीवन रक्षा के लिए ब्लड की आवश्यकता को देखते हुए उनके द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ डा. विनय कुमार सिंह, प्रभारी सीएमएस सहित स्वास्थ्य विभाग अफसर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी