भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां

जेवर अड्डा चौराहे पर तीनों कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रतियां जलाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेते हुए किसानों की मांगों को मानना चाहिए। बुधवार सुबह जेवर अड्डा चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कार्यकर्ता एकत्र हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 06:32 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 06:32 PM (IST)
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां

जेएनएन, बुलंदशहर। जेवर अड्डा चौराहे पर तीनों कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रतियां जलाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेते हुए किसानों की मांगों को मानना चाहिए।

बुधवार सुबह जेवर अड्डा चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कार्यकर्ता एकत्र हो गए। जहां उन्होंने कृषि कानून को किसान विरोधी बताया। इस दौरान युवा किसान नेता चौधरी अरब सिंह ने कहा कि कानूनों से किसान बर्बाद हो जाएगा। कानून किसानों के हित में नहीं है। जिसको लेकर ही किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जिसके बावजूद भी सरकार द्वारा किसानों की मांगों को नहीं माना जा रहा है। जो सरासर गलत है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली जाने के लिए आगामी 16 जनवरी को खुर्जा में ट्रैक्टर की रिहर्सल की जाएगी। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। साथ ही किसानों की मांगों को नहीं मानने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी। साथ ही चौराहे पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाते हुए अपना विरोध जाहिर किया। इसमें कल्याण सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, आलोक शर्मा, अंकित सिंह, गजेंद्र चौधरी, रामकिशन सिंह, चमन चौधरी, रामेश्वर सिंह आदि रहे।

संवाद सूत्र, अनूपशहर : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांव दुगरऊ में कृषि कानून की प्रतियों को जलाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसानों ने बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जाम भी लगा दिया। किसान नेता ठा. मदनपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के इम्तिहान की परीक्षा ले रही है। किसानों का गुस्सा जिस दिन फूट जाएगा केंद्र सरकार पर देश के हालात नहीं संभलेंगे। केंद्र सरकार किसानों के विरोध में बनाए गए तीनों काले कानूनों को वापस लेकर किसानों का सम्मान करे। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी रामसेन सिंह ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। कार्यक्रम में मदनपाल सिंह, प्रमोद भगत जी, प्रेमपाल सिंह, सुभाष शर्मा, अमित कौशिक, गिरीश चंद शर्मा, वीरेंद्र सिंह, मदन मोहन, कृष्णपाल सिंह, सेंसर पाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी