भाकियू करेगी मुख्य अभियंता का घेराव

औरंगाबाद में भारतीय किसान यूनियन की रविवार को पसोली गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लखावटी बिजलीघर क्षेत्र में विजलेंस के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा मुख्य अभियंता का घेराव करने की योजना बनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:57 PM (IST)
भाकियू करेगी मुख्य अभियंता का घेराव
भाकियू करेगी मुख्य अभियंता का घेराव

बुलंदशहर, जेएनएन। औरंगाबाद में भारतीय किसान यूनियन की रविवार को पसोली गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लखावटी बिजलीघर क्षेत्र में विजलेंस के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा मुख्य अभियंता का घेराव करने की योजना बनाई गई।

पंचायत में भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि जिले में किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न विजलेंस के नाम पर किया जा रहा है। वीडियो बनाकर किसानों से जबरन वसूली की जा रही है। जिसे भाकियू किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगी। किसानों पर बिजली का बिल अदा न करने पर झूठे चोरी के मुकदमें दर्ज किये जा रहे हैं। इससे पूर्व पिपाला बिजलीघर के जेई और एसडीओ औरंगाबाद पर किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर चुके हैं। किसानों के हंगामा होने के बाद दोनो अधिकारियों ने साठगांठ करके छोटे कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहरा दिया था। लेकिन अभी तक उच्चाधिकारियों ने उक्त मामले में कोई कार्रवाई नही की। पंचायत में जिला कमेटी ने निर्णय लिया कि इसी प्रकरण को लेकर बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर का 21 सितंबर को घेराव किया जाएगा।

भाजयुमो मीडिया प्रभारी का किया स्वागत

बुलंदशहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह द्वारा शुभम उर्फ गोलू त्यागी को जिला मीडिया प्रभारी बनाने पर कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। गोलू त्यागी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका निष्ठा के साथ पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में किया जाएगा। स्वागत करने वालों में निवेश अग्रवाल,प्रांशु जोशी,गजेन्द्र यादव, रवि तोमर, हर्ष त्यागी, अनुज चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी