भाकियू ने कृषि कानून बिल के विरोध में फूंका पुतला

स्याना में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व किसानों ने तीनों कृषि कानून बिल के विरोध में सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए नौ मुखी मुखौटा का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:18 PM (IST)
भाकियू ने कृषि कानून बिल के विरोध में फूंका पुतला
भाकियू ने कृषि कानून बिल के विरोध में फूंका पुतला

बुलंदशहर, जेएनएन। स्याना में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व किसानों ने तीनों कृषि कानून बिल के विरोध में सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए नौ मुखी मुखौटा का पुतला फूंका। शनिवार को नगर के गढ़ बस स्टैंड स्थित भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के कैंप कार्यालय पर दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि आज राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे जिले में भाकियू कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी तीनों काले कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। त्यागी ने कहा कि सरकार ने तीनों किसान विरोधी बिल देश के भोले-भाले किसानों पर थोपे गए है। भाकियू कार्यकर्ता देश के किसानों के साथ मिलकर किसान विरोधी तीनों कानून बिल वापस नहीं होने तक सड़कों पर आंदोलन करते रहेंगे। जिसके बाद मौजूद कार्यकतर व किसानों ने गढ़ बस स्टैंड स्थित स्याना-गढ़ हाइवे पर सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए नौ मुखी मुखौटा वाले पुतले का दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनीत उपाध्याय व सीओ अलका को सौंपा। इस दौरान गजेंद्र लोधी, कुशल चौधरी, सुमित चौधरी, हरेंद्र सिंह, शैलेंद्र आर्य, परवेज खान, नरेश चौधरी, रजनी ठाकुर, सत्यवीर त्यागी, विपिन चौधरी व दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।

दिव्यांगजन ग्रामीण ने मारपीट का लगाया आरोप

स्याना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खादमोहन नगर निवासी दिव्यांगजन डालचंद ने गांव के दो व्यक्तियों के विरूद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार शुक्रवार की रात्रि कन्हैया ने अपने पुत्र के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए पीड़ित को अपने घर पर बुलाया था। जिसके बाद कन्हैया ने अपने दूसरे साथी धर्म के साथ शराब के नशे में पीड़ित के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने दिव्यांग के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी