भाकियू कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का पुतला किया दहन

भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा नवीन मंडी परिसर में अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन रविवार को भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया। भाकियू कार्यकर्ता कम मूल्य पर धान की खरीद के विरोध पर शुक्रवार से नगर स्थित नवीन मंडी परिसर पर धरने पर बैठे है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:34 PM (IST)
भाकियू कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का पुतला किया दहन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का पुतला किया दहन

बुलंदशहर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा नवीन मंडी परिसर में अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन रविवार को भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया। भाकियू कार्यकर्ता कम मूल्य पर धान की खरीद के विरोध पर शुक्रवार से नगर स्थित नवीन मंडी परिसर पर धरने पर बैठे है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाकियू कार्यकर्ता प्रशासन से डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन एआरटीओ की छत्रछाया में नगर क्षेत्र में अवैध डग्गामार वाहनों का संचालन जारी है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह ने कहा कि अगर तत्काल नगर क्षेत्र में अवैध डग्गामार संचालन बंद नहीं किया गया तो कार्यकर्ता आंदोलन को विवश होगे। इस दौरान जिला संरक्षक दयाचंद त्यागी, आशू खान, खेमचंद शर्मा, मनोज चौधरी, इंद्रजीत राणा, श्यामवीर सिंह, सतपाल सिंह, रामकिशन व राजू भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी