भाजपाइयों ने हर्षोल्लास से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्म दिन पर निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों की जांच व रक्तदान कर मनाया। जिले भर में प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:37 PM (IST)
भाजपाइयों ने हर्षोल्लास से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
भाजपाइयों ने हर्षोल्लास से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जेएनएन, बुलंदशहर। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्म दिन पर निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों की जांच व रक्तदान कर मनाया। जिले भर में प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निकुंज हाल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सभी प्रकार के मरीजों की जांच व उपचार कराया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 71 युवाओं ने रक्तदान किया। भाजपा जिला कार्यालय पर 71 किसानों को सम्मानित किया। महिला मोर्चा ने वृद्ध आश्रम में फलों का वितरण किया। जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जिले के प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। उधर नगरपालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने केक काट एक-दूसरे को खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। चेयरमैन ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों को फलों का वितरण किया। इस दौरान से जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, विकास चौहान, डा. संजीव अग्रवाल,विनय सिरोही,सतीश चौधरी, किशोर लोधी, राघवेंद्र सिंह बालियान, सुधीर शर्मा, अनिल चौधरी, सौरभ सिंह, सुखदेव शर्मा समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

एनसीसी भर्ती में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

शिकारपुर। नगर स्थित रावत पब्लिक इंटर कॉलेज में कर्नल सौरव मिश्रा के सानिध्य में एनसीसी यूपी बीएन 39 की ए और बी की भर्ती हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भर्ती में ए ग्रुप में 55 छात्र-छात्राओं और बी ग्रुप में 31 छात्र छात्राओं का सिलेक्शन हुआ। भर्ती में मेजर सूबेदार बलविदर सिंह, सूबेदार अनिल कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, एएनओ उमेश चौधरी, सीटीओ प्रवेश शर्मा, प्रधानाचार्य रामनरेश शर्मा एवं संस्थापक मेहताब सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी