किसान विरोधी है भाजपा : त्रिलोक

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है। मोदी-योगी राज में महिलाओं का सर्वाधिक उत्पीड़न हुआ है। कृषि कानून किसानों की जमीन छीनने के लिए बनाए गए हैं। सरकार ने जो काले कानून बनाए हैं जनता चुनाव में उनका हिसाब चुकता करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:37 PM (IST)
किसान विरोधी है भाजपा : त्रिलोक
किसान विरोधी है भाजपा : त्रिलोक

जेएनएन, बुलंदशहर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है। मोदी-योगी राज में महिलाओं का सर्वाधिक उत्पीड़न हुआ है। कृषि कानून किसानों की जमीन छीनने के लिए बनाए गए हैं। सरकार ने जो काले कानून बनाए हैं, जनता चुनाव में उनका हिसाब चुकता करेगी।

शिकारपुर क्षेत्र के गांव बासौटी में आयोजित रालोद की किसान पंचायत में उन्होंने कहा, भाजपा सरकार धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करती है। किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। भाजपाइयों ने सिया-राम के नारे को तोड़कर श्रीराम का नारा दिया। किसानों की आय दोगुना करने के बजाय आधा कर दी गई। चार साल से गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह ने किसानों की सहूलियत के मद्देनजर मंडियां बनवाईं, जिन्हें भाजपा तोड़ना चाहती है। पूर्वजों द्वारा बनाई संस्थाओं को मोदी सरकार बेच रही है।

पार्टी प्रवक्ता पीके सिंह ने कहा कि किसानों की पगड़ी उछालने वाले अहंकारियों को जनता चुनाव में सबक सिखाए। भाजपा के किले को वोट की चोट से ही ढहाया जा सकता है।

रालोद युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि बार्डर पर कील ठोकने से किसान घबराने वाले नहीं हैं। कार्यक्रम संयोजक आसिफ गाजी ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है।

किसानों से चार मार्च को जहांगीराबाद में होने वाली जयंत चौधरी की महापंचायत में शामिल होने की अपील की। अध्यक्षता हरि सिंह प्रधान एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक आसिफ गाजी ने किया। लतेश वधूड़ी, रमेश राजौरा, विकास चौधरी, अंजू मुस्कान, अभिषेक त्यागी, चौधरी बिजेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, अतुल वाल्मीकि, सुनील चरौरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी