बाइक फिसलकर गिरी, महिला समेत तीन घायल

खुर्जा में शिकारपुर मार्ग पर बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 10:32 PM (IST)
बाइक फिसलकर गिरी, महिला समेत तीन घायल
बाइक फिसलकर गिरी, महिला समेत तीन घायल

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में शिकारपुर मार्ग पर बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिकारपुर कस्बा निवासी बृजपाल अपनी बहन कविता और दोस्त सोहन के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार दोपहर खुर्जा आ रहे थे। जब वह शिकारपुर मार्ग पर गांव सैंडा फरीदपुर के निकट पहुंचे, तो इसी दौरान उनकी बाइक अपर गंग नहर के पुल पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने कविता और सोहन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद ब्रजपाल को छुट्टी दे दी गई। सड़क हादसे में दो पशु व्यापारी की मौत

सिकंदराबाद । अलीगढ़ के टप्पल से बकरे खरीद कर लौट रहे नगर निवासी दो पशु व्यापारी की हादसे में मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मचा गया। नगर के सलेमपुर रोड आजदनगर निवासी 65 वर्षीय नन्हे पशुओं की खरीद ़िफरोख्त का काम करते थे। स्वजन के मुताबिक, ईद के चलते नन्हे अलीगढ़ जनपद के टप्पल क्षेत्र से बकरे खरीदकर रविवार की देर शाम केंटर से लौट रहे थे। जिसमें अलग अलग क्षेत्रों के छह व्यापारी बकरे लेकर सवार थे। टप्पल से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार केंटर सड़क पर पलट गई। पलटे केंटर से पीछे अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे केंटर सवार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार को भिजवाया। जहां नन्हे समेत दो पशू व्यापारियों की मौत हो गई। तड़के टप्पल थाना पुलिस की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन मृतक नन्हे का शव लेकर देर शाम नगर पहुंचे और गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया।

chat bot
आपका साथी