मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मैक्स वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उधर आरोपित चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 11:56 PM (IST)
मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जेएनएन, बुलंदशहर। मैक्स वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उधर आरोपित चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

अलीगढ़ जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव सहनौल निवासी भुवनेश (32) पुत्र घुरेंद्र पाल बाइक से दानपुर की तरफ जा रहा था। छतारी थाना क्षेत्र के पंडरावल गांव के निकट सामने से आ रही मैक्स गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भुवनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने भुवनेश को दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपित चालक मौके से वाहन को छोड़कर फरार हो गया। मामले में मृतक के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड घायल

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सहपानी में बाइक से डयूटी जा रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्वजन ने घायल होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

गांव सहपानी निवासी हरेंद्र चौहान पुत्र रामकुमार होमगार्ड हैं। उनकी ड्यूटी जिला कारागार पर चल रही है। बताया कि मंगलवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। गांव के पास रजवाहे की पटरी पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार है।

chat bot
आपका साथी