बाइक को टक्कर मारकर खाई में पलटी पिकअप, तीन घायल

गांव नरसेना में नहर पुल चौराहे पर पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों और एक महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। साथ ही पिकअप सड़क किनारे खाई में पलट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:58 PM (IST)
बाइक को टक्कर मारकर खाई में पलटी पिकअप, तीन घायल
बाइक को टक्कर मारकर खाई में पलटी पिकअप, तीन घायल

जेएनएन, बुलंदशहर। गांव नरसेना में नहर पुल चौराहे पर पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों और एक महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। साथ ही पिकअप सड़क किनारे खाई में पलट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना बीबीनगर के गांव खरकाली निवासी मदन सिंह और ललित शनिवार सुबह बाइक से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। गांव नरसेना में नहर पुल चौराहे पर दौलतपुर कलां की तरफ से आ रही सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सवारी का इंतजार कर रही महिला रेवती मदनपाल सिंह निवासी फरीदर बांगर भी पिकअप की चपेट में आ गया। इसमें टक्कर लगने से बाइक सवार और महिला घायल हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप से कूदकर फरार हो गया। इससे पिकअप खाई में जा गिरी। पुलिस ने घायलों को ऊंचागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मदन सिंह और ललित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि महिला के देवर जयकरण पुत्र भवानी ने हादसे की तहरीर दी है।

पहिया निकलने से पलटा मैजिक, तीन घायल

खुर्जा हाईवे पर गांव झमका के निकट मैजिक का पहिया निकलने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मैजिक सवार तीन लोग घायल हो गए। साथ ही मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मैजिक को हाईवे से हटवाया।

शुक्रवार रात को अलीगढ़ से एक मैजिक रद्दी लेकर मेरठ जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 2 बजे क्षेत्र के गांव झमका के निकट चलते चलते अचानक टाटा मैजिक का पहिया निकल गया। जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में चालक मुनेंद्र निवासी गभाना, वीर सिंह और अन्नू घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मार्ग पर बुलंदशहर की तरफ वाहनों की कतारें लग गई। पुलिसकर्मियों ने क्रेन की सहायता से मैजिक को मार्ग से हटवाया। जिसके बाद मार्ग पर जाम की स्थिति सामान्य हो सकी।

chat bot
आपका साथी