बिबकोल कंपनी देखने पहुंच सकते हैं मुख्यमंत्री योगी

जेएनएन बुलंदशहर सिकंदराबाद के चोला ग्राम स्थित भारत इम्यूनोलाजिकल्स एंड बायोलाजिकल्स कारपोरेशन लिमिटेड (बिबकोल) में कोवैक्सीन बनाने की अनुमति मिलने के बाद यहा हलचल बढ़ गई है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिबकोल में कोवैक्सीन उत्पादन की तैयारी प्रक्रिया देखने आ सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:31 PM (IST)
बिबकोल कंपनी देखने पहुंच सकते हैं मुख्यमंत्री योगी
बिबकोल कंपनी देखने पहुंच सकते हैं मुख्यमंत्री योगी

जेएनएन, बुलंदशहर : सिकंदराबाद के चोला ग्राम स्थित भारत इम्यूनोलाजिकल्स एंड बायोलाजिकल्स कारपोरेशन लिमिटेड (बिबकोल) में कोवैक्सीन बनाने की अनुमति मिलने के बाद यहा हलचल बढ़ गई है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिबकोल में कोवैक्सीन उत्पादन की तैयारी प्रक्रिया देखने आ सकते हैं। सिकंदराबाद, खुर्जा व बिबकोल के आसपास चल रही तैयारिया भी ऐसा ही आभास करा रही हैं। दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री योगी मेरठ मंडल की समीक्षा बैठक करने वाले हैं। इसी को लेकर चर्चा है कि सीएम बिबकोल भी आ सकते हैं। हालाकि, डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है।

बिबकोल को कोवैक्सीन उत्पादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहा कोवैक्सीन की डेढ़ करोड़ डोज बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कंपनी में कोवैक्सीन के लिए लैब तैयार की जा रही है और मानव क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। ऐसे में सीएम के दौरे को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। शनिवार को नोएडा-सिकंदराबाद और खुर्जा मार्ग पर सड़कों के गड्ढे भरने और साफ सफाई का काम पूरे दिन चला।

मुख्यमंत्री के दौरे की कोई सूचना नहीं है। ऐसा कोई पत्र भी लखनऊ से नहीं मिला है। खुर्जा व सिकंदराबाद में चल रहे कार्य रुटीन वर्क हैं।

- रविंद्र कुमार, डीएम

3592 को लगा राहत का टीका 3592 को लगा राहत का टीका

बुलंदशहर : जनपद में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान लगातार पिछड़ता जा रहा है। इसके सबसे बड़ी वजह ग्रामीण क्षेत्रों के लेागों द्वारा रूचि नहीं दिखाना है। जिले में शनिवार को 88 केंद्रों पर 3592 लोगों को राहत का टीका लगाया गया। इस अभियान में 45 साल से अधिक आयु के लोगो को टीका लगाया जा रहा है। जिले में 88 केंद्रों पर सुबह दस बजे से शाम पांवच बतजे तक वैक्सिनेशन कराया गया। एसीएमओ डा. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 3592 लोग ही केंद्र पर पहुंचे लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र के सभी लोग टीकाकरण जरूर कराएं। टीका पूरी तरह सुरक्षित है।

chat bot
आपका साथी