सरकारी क्रय केंद्र पर भाकियू भानू ने दिया धरना

खुर्जा में धान की खरीददारी में धांधली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू ने शनिवार दोपहर सरकारी क्रय केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। तहसीलदार के आश्वासन पर किसान शांत हुए और धरना समाप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:10 PM (IST)
सरकारी क्रय केंद्र पर भाकियू भानू ने दिया धरना
सरकारी क्रय केंद्र पर भाकियू भानू ने दिया धरना

बुलंदशहर, जागरण टीम। खुर्जा में धान की खरीददारी में धांधली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू ने शनिवार दोपहर सरकारी क्रय केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। तहसीलदार के आश्वासन पर किसान शांत हुए और धरना समाप्त किया।

भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि पिछले कई दिनों से जंक्शन रोड स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर नियमों की अवहेलना कर धान के किसानों को परेशान किया जा रहा था। बेमौसम हुई बरसात से काला हुआ धान केंद्र पर नहीं खरीदा जाने से किसानों को काफी परेशानी हो रही थी। जिस पर वह शनिवार दोपहर को काफी कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ क्रय केंद्र पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। क्रय केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने मामले की सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम ने तहसीलदार श्यौतार सिंह को मौके पर भेजा। तहसीलदार के काफी देर तक समझाने और पांच दिन के भीतर समस्या के समाधान के आश्वासन पर कार्यकर्ता व किसान शांत हुए और धरना समाप्त किया। इस मौके पर कैलाश, कपिल, नरेंद्र कुमार, मोनू, जगपाल सिंह, पिटू राणा, राहुल सहित कई किसान मौजूद रहे।

श्रीमद्भाग्वत कथा सुनने से मन को मिलती है तृप्ति : स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ

स्याना। नगर के मोहल्ला पट्टी डहर स्थित मंटू त्यागी के आवासीय परिसर में श्रीमद्भाग्वत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कथा वाचक ब्रहमलीन जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ जी के शिष्य स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ जी महाराज ने कहा कि सांसारिक वस्तुओं से तृप्ति नहीं मिल सकती, मनुष्य को वास्तविक तृप्ति चाहिए तो उसे भगवान की शरण में आना ही होगा। भगवान के अलावा किसी चीज में तृप्ति नहीं है। कहा कि यहां-वहां भटकने से कुछ नहीं होगा। जो परमात्मा की भक्ति करता है वही अमर होता है। भगवान उसे अपनी शरण प्रदान करते है। कहा कि श्रीमद्भाग्वत कथा सुनने से मन को तृप्ति मिलती है। वहीं श्रीमद्भाग्वत कथा स्वयं कृष्ण का रूप है। भगवान की आरती के बाद कथा का समापन कर प्रसाद वितरीत किया गया। इस दौरान अमित त्यागी वैरा, नीरज त्यागी, मुकेश भारद्वाज, विजय लोधी, कुंती देवी, संदीप त्यागी, विक्रांत त्यागी, सचिन ठाकुर व रेखा रानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी