दो भाईयों को लोहे की राड से पीटा

खुर्जा में दो भाईयों को लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकले। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार शाम वह अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक वहां आ गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:00 PM (IST)
दो भाईयों को लोहे की राड से पीटा
दो भाईयों को लोहे की राड से पीटा

जेएनएन, बुलंदशहर । खुर्जा में दो भाईयों को लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकले। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार शाम वह अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक वहां आ गए। जिन्होंने आते ही लोहे की राड से उसे पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित सुनील का आई प्रताप आ गया और उसने सुनील के साथ मारपीट का विरोध किया। जिस पर आरोपितों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। शोरशराबा के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों भाईयों को बचाया और उसके बाद अस्पताल पहुंचाया। मामले में पीड़ितों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फायरिग में युवक को पैर में गोली लगी, घायल

गुलावठी : मोहल्ला पीर खां निवासी युवक पर तीन लोगों ने फायरिग कर दी। गोली युवक के पैर में लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नय्यूम पुत्र अब्दुल सलाम ने बताया कि उनका पुत्र नदीम घर में सो रहा था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे मोहल्ले के ही तीन लोग घर पर आए और नदीम को किसी काम के बहाने घर से अपने साथ ले गए। आरोप है कि तीनों लोगों ने नदीम पर फायरिग की। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बाद में आरोपित हवाई फायरिग करते हुए भाग गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक के पिता ने तीन लोगों को नामजद करते हुए घटना की थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी