संभल कर चलिए.. यहां गड्ढों में है सड़क

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गड्ढा मुक्त सड़क के आदेश अफसरों के लिए बेमानी साबित हो रहे हैं। नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए गंभीर नहीं हैं। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाली सड़कों में गहरे गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:13 PM (IST)
संभल कर चलिए.. यहां गड्ढों में है सड़क
संभल कर चलिए.. यहां गड्ढों में है सड़क

बुलंदशहर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गड्ढा मुक्त सड़क के आदेश अफसरों के लिए बेमानी साबित हो रहे हैं। नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए गंभीर नहीं हैं। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाली सड़कों में गहरे गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं।

जनपद में शहर से देहात तक बारिश के मौसम में सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसरों का सड़कों की बदहाली की तरफ ध्यान नहीं जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि बुलंदशहर-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर भी जगह-जगह गड्ढे खतरनाक रूप धारण कर चुके हैं। जबकि इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों से टोल टैक्स भी वसूल किया जाता है। शहर के स्याना अड्डा से लेकर शिकारपुर बाइपास होते हुए डीएवी फ्लाई ओवर ब्रिज तक की सड़क में गहरे गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। जबकि यह शहर के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। बरेली, बदायूं, दिल्ली से बड़े पैमाने पर वाहनों का आवागमन रहता है। स्याना अड्डा से काला चौराहा मार्ग पर स्याना अड्डा से डिप्टी गंज तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे होने से वाहन सवार चोटिल होते रहते हैं। इतना ही नहीं कालाआम चौराहा से कलक्ट्रेट के बीच में रास्ते में गड्ढे हैं। दिल्ली रोड पर सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क नहीं बनाने के कारण पिछले सप्ताह एक युवक की टैंकर में चपेट आने से मौत हो गई थी। बावजूद इसके विभागों ने सड़कों पर कच्चा पैचवर्क भी नहीं कराया है।

जिले में सड़कों पर एक नजर

मार्गो की श्रेणी - संख्या - लंबाई (किमी में)

राज्य मार्ग - पांच - 162.771

प्रमुख जिला मार्ग - चार - 95.310

अन्य जिला मार्ग - 63 -675.864

ग्रामीण मार्ग - 1356 - 2589.682

...................

कुल - 1428 - 3523.627

..

इन्होंने कहा..

शिकारपुर बाइपास रोड का इस्टीमेट बना कर भेजा गया है। सड़क पर हो रहे गड्ढों को भरवाने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।

- जगदीश सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

..

बुलंदशहर-अलीगढ़ एनएच पर गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। शीघ्र ही एनएच गड्ढा मुक्त हो जाएगा।

- पीपी सिंह परियोजना निदेशक, एनएचएआइ।

chat bot
आपका साथी