विवाहिता पर पेट्रोल छिड़ककर किया जलाने का प्रयास

जेएनएन बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता को खर्चे के रूप में मांगने पर उसके पति एवं अन्य दूसरे ससुरालीजनों ने पेट्रोल डालकर जिदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता को बुरी तरह मारा-पीटा गया और अभद्रता की गई। घायल विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM (IST)
विवाहिता पर पेट्रोल छिड़ककर किया जलाने का प्रयास
विवाहिता पर पेट्रोल छिड़ककर किया जलाने का प्रयास

जेएनएन, बुलंदशहर :

कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता को खर्चे के रूप में मांगने पर उसके पति एवं अन्य दूसरे ससुरालीजनों ने पेट्रोल डालकर जिदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता को बुरी तरह मारा-पीटा गया और अभद्रता की गई। घायल विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात में डिबाई के गांव इंदौर खेड़ा निवासी मनोज शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी बहन कनिका की शादी पांच वर्ष पूर्व कोतवाली देहात के गांव सीकरी निवासी अरुण शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही कनिका को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। कनिका ने एक पुत्री को जन्म दिया, कितु ससुरालियों का उत्पीड़न जारी रहा। लगातार उत्पीड़न के चलते पीड़ित पक्ष द्वारा केस दर्ज कराया गया। वर्तमान में यह मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा आरोपी पति को विवाहिता कनिका को प्रत्येक माह खर्चे के रूप में 14,400 रुपये देने का आदेश दिया गया। आरोप है कि पति पर अब तक करीब 2 लाख रुपये बकाया हो चुके हैं, कितु उसके द्वारा रुपए नहीं दिए जा रहे हैं। बीते दिन कनिका द्वारा ससुराली जनों से खर्चे की मांग की गई तो पति अरुण शर्मा, देवर अर्जुन, ननद सपना, ससुर विजेंदर, सास कमला, चचिया ससुर सतीश आदि के द्वारा कनिका से गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। तीन आरोपितों ने कनिका पर पेट्रोल डालकर जिदा जलाने का प्रयास किया। इसके अलावा आरोपितों ने उसे बुरी तरह मारपीट करते हुए अभद्रता भी की गई। किसी तरह विवाहिता की जान बच सकी। इसके बाद से ही पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाली देहात प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में आरोपी ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी