विवाहिता को दहेज के लिए जिन्दा जलाया, हालत गंभीर

-पति समेत छह आरोपितों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज -आज झुलसी महिला के होंगे बयान दर्ज जांच

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:14 PM (IST)
विवाहिता को दहेज के लिए जिन्दा जलाया, हालत गंभीर
विवाहिता को दहेज के लिए जिन्दा जलाया, हालत गंभीर

-पति समेत छह आरोपितों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

-आज झुलसी महिला के होंगे बयान दर्ज, जांच के बाद होगी कार्रवाई

संवाद सूत्र, ऊंचागांव, बुलंदशहर :

क्षेत्र के नरेन्द्रपुर में विवाहिता को दहेज के लिए मिट्टी का तेल उड़ेलकर जिदा जलाने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर विवाहिता को दिल्ली मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सहित छह ससुरालजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में घरेलू विवाद सामने आया है।

नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी जसवंत सिंह अपनी पुत्री पुष्पा की शादी करीब छह वर्ष पूर्व थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी अजय पाल पुत्र होशियार सिंह के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दहेज दिया था। जिससे ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। 20 जुलाई को पति अजयपाल ने अपने स्वजन के साथ मिलकर मिट्टी का तेल उड़ेलकर पुष्पा को आग के हवाले कर दिया। जिसकी सूचना पाकर विवाहिता के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे और गंभीर हालत में ऊंचागांव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 30 प्रतिशत जली होने के चलते दिल्ली मेडिकल के लिए रैफर कर दिया। जहां पुष्पा का उपचार जारी है और हालत दिन-प्रतिदिन गंभीर हो रही है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति अजयपाल, ससुर होशियार, सास चंद्रवती, देवर लव कुश, चचिया ससुर बंटी, चचेरा देवर योगेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

...

चाय बनाते हुए जली पुष्पा

विवाहिता के स्वजनों ने नरसेना थाना पुलिस को पुष्पा के जलने की सूचना दी थी। इसमें पति अजयपाल ने बताया था कि चाय बनाते समय दुपट्टे में आग लगने से विवाहिता झुलस गई है। हालांकि पुष्पा के कपड़ों में लगी आग को बुझाने के प्रयास में अजयपाल के दोनों हाथ जल गए। नरसेना थाना प्रभारी ने बताया कि जिस दिन हादसा हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे से समय विवाहिता की मां भी उसकी ससुराल में थी और दो दिन पूर्व ही बेटी से मिलने आई थी।

...

झुलसी महिला के आज होंगे बयान दर्ज

पुष्पा की छह वर्ष पूर्व शादी नरसेना क्षेत्र के अजयपाल से हुई है। पांच वर्षीय बेटी साक्षी, तीन वर्षीय ऋषभ और डेढ वर्षीय निशांत भी मौके पर मौजूद थे। नरसेना थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता के आधार पर फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को दरोगा को भेजकर पुष्पा के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

...

इन्होंने कहा..

प्रथम जांच में महिला 30 प्रतिशत जली थी, पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया है। शनिवार को दिल्ली मेडिकल में दरोगा को भेजकर बयान दर्ज कराए जाएंगे। महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई होगी।

-अलका

सीओ स्याना।

chat bot
आपका साथी