अरविद ने रोइंग नौकायान के अगले राउंड में पाया स्थान

खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी अरविद ने टोक्यो में चल रहे ओलंपिक में रोइंग नौकायान डबल स्कल्स स्पर्धा हीट में पांचवां स्थान लाकर अगले राउंड के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अब वह अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ मिलकर 25 जुलाई को होने वाले रेपेचार्ज में प्रतिभाग करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:34 PM (IST)
अरविद ने रोइंग नौकायान के अगले राउंड में पाया स्थान
अरविद ने रोइंग नौकायान के अगले राउंड में पाया स्थान

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी अरविद ने टोक्यो में चल रहे ओलंपिक में रोइंग नौकायान डबल स्कल्स स्पर्धा हीट में पांचवां स्थान लाकर अगले राउंड के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अब वह अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ मिलकर 25 जुलाई को होने वाले रेपेचार्ज में प्रतिभाग करेंगे।

खुर्जा के गांव खबरा निवासी अरविद सोलंकी आर्मी में तैनात हैं और रोइंग खिलाड़ी हैं। उन्होंने शनिवार सुबह 7.30 बजे मेंस लाइटवेट डबल स्कल रोइंग नौकायन प्रतियोगिता में अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ टोक्यो में चल रहे ओलंपिक में प्रतिभाग किया। खिलाड़ी अरविद ने बताया कि शनिवार को हुई हीट में उन्हें पांचवा स्थान मिला है। जिसके चलते उनका चयन रविवार सुबह को 6.30 बजे होने वाले रेपेचार्ज में हो गया है। उधर अरविद की प्रतियोगिता को देखने के लिए स्वजनों और ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा गया। लोग टीवी के सामने समय से ही बैठ गए। हालांकि उक्त चैनल नहीं आने पर कुछ लोग मायूस हो गए और कुछ लोगों ने मोबाइल पर प्रतियोगिता को देखा। जैसे ही अगले राउंड में चयन होने की खबर लगी, तो उनकी खुशी ठिकाना नहीं था। उनके चेहरे खिल उठे। अरविद की दादी राजवती ने घर के मंदिर में जाकर उसकी जीत के लिए प्रभु से प्रार्थना भी की। अरविद के पिता विजय सिंह, ताऊ मान सिंह, दादी राजवती, तहेरे भाई कालीचरण ने घर पर एक साथ बैठकर मोबाइल पर प्रतियोगिता देखी। उन्होंने बताया कि उन्हें अरविद की मेहनत व लगन पर पूरा भरोसा है। अरविद आगे भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को मेडल अवश्य दिलाएंगे।

chat bot
आपका साथी