अब पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर होगा अनूपशहर-रामघाट मार्ग

बुलंदशहर जेएनएन। प्रदेश सरकार ने जिले के अनूपशहर-कर्णवास-राजघाट-नरौरा-रामघट मार्ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:34 PM (IST)
अब पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर होगा अनूपशहर-रामघाट मार्ग
अब पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर होगा अनूपशहर-रामघाट मार्ग

बुलंदशहर, जेएनएन। प्रदेश सरकार ने जिले के अनूपशहर-कर्णवास-राजघाट-नरौरा-रामघट मार्ग का नाम अब पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग कर दिया है। अब यह मार्ग अनूपशहर-कर्णवास-राजघाट-नरौरा-रामघाट कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा। लोक निर्माण अब जल्द ही मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगा।

डिबाई विधायक डा. अनीता लोधी ने दो माह पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर अनूपशहर से रामघाट के बीच पांच टुकड़ों को जोड़ कर मार्ग का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम करने की मांग की थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने अनूपशहर-कर्णवास-राजघाट-नरौरा- रामघट मार्ग का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर कर दिया है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अनूपशहर-कर्णवास-राजघाट-नरौरा- रामघट का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर करने की विधिवत घोषणा की है। अनूपशहर-कर्णवास-राजघाट-नरौरा- रामघट मार्ग की लंबाई 31.130 किलोमीटर है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह के नाम पर बनने वाला यह मार्ग आध्यात्मिक व धार्मिक तथा पर्यटन की ²ष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद लोगों को बड़ी सहुलियत मिलेगी। मार्ग के चौड़ीकरण होने के बाद क्षेत्र के विकास के साथ ही वाहनों को भी रफ्तार मिलेगी।

..

सात मीटर चौड़ा होगा मार्ग

अनूपशहर से रामघाट तक मार्ग की लंबाई 31.130 किलोमीटर व चौड़ाई 3.5 मीटर है। नामकरण के बाद इस मार्ग को 3.5 मीटर से बढ़ा कर सात मीटर का कर चौड़ीकरण किया जाएगा।

..

धार्मिक व एतिहासिक स्थलों को मिलेगी नई पहचान

अनूपशहर से रामघाट तक इस मार्ग पर कई आध्यात्मिक व पौराणिक स्थल हैं। जिनमें भृगु आश्रम, महर्षि दयानंद अश्रम, महर्षि दयानंद गुरूकुल, कर्ण मंदिर, बिहार घाट आश्रम, नरवर आश्रम व संस्कृत महाविद्यालय जैसे अध्यात्मिक केंद्र है।

..

इन्होंने कहा..

यह क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह बाबू जी की कर्मस्थली रहा है। मार्ग का नाम पूर्व मुख्यमंत्री के नाम करना बड़ा हर्ष का विषय है। क्षेत्र की जनता की ओर से इसके लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार व्यक्त करती हूं।

- डा. अनीता लोधी, विधायक डिबाई

chat bot
आपका साथी