किसान, मजदूर विरोधी सरकार सत्ता छोड़ें : श्यौपाल सिंह

अनूपशहर में जय भारत महाजनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेसियों ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा सरकार को किसान मजदूर विरोधी बताते हुए ग्राम सभा पर अध्यक्षों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM (IST)
किसान, मजदूर विरोधी सरकार सत्ता छोड़ें : श्यौपाल सिंह
किसान, मजदूर विरोधी सरकार सत्ता छोड़ें : श्यौपाल सिंह

जेएनएन, बुलंदशहर। अनूपशहर में जय भारत महाजनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेसियों ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा सरकार को किसान, मजदूर विरोधी बताते हुए ग्राम सभा पर अध्यक्षों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जय भारत महाजनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. श्यौपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने क्षेत्र के गांव सेहरिया, पोटा बादशाहपुर, खनौदा, नंगला नलू, जटपुरा, रजापुर गांव में जनसंपर्क कर सर्वसम्मति ग्राम सभा अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौ. श्यौपाल सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ की बुनियाद पर दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा करके आई थी जबकि आज स्थिति उल्टी है। रोजगार मिलने की बजाए भाजपा की नोटबंदी की वजह से सारे उद्योग धंधे बंद हो गए और 12 करोड लोगों की नौकरी छूट गई। केसीसी पर बीमा के नाम पर किसानों को बिना बताए बैंक से धन राशि काटी जा रही है। किसानों को खाद, बिजली, पानी की समस्या है, आवारा पशुओं के निदान का सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, दीपक शर्मा, प्रशांत शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, गंगा शरण दरोगा, निशी शर्मा, कुलदीप शर्मा, मुख्त्यार सिंह, बृजपाल शर्मा, राजेंद्र सिंह, जगबीर सिंह महेंद्र सिंह ऋषि पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विवेक चुने गए सैनी समाज के अध्यक्ष

बुलंदशहर। शास्त्री पार्क स्थित सैनी धर्मशाला में नगर सैनी सभा ने बैठक का आयोजन किया। इसमें सभा के नए अध्यक्ष के चुनाव और आय-व्यय पर चर्चा की गई। इसमें सर्व सम्मति से विवेक सैनी का अध्यक्ष चुना गया। जिला महामंत्री ने नए अध्यक्ष से संगठन हित में काम करने की अपेक्षा की। तत्कालीन अध्यक्ष विष्णु सैनी ने नए अध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण कराया। इस मौके पर भुवनेश सैनी, कलुआ सैनी, दीपक सैनी, उमेश सैनी, कन्हैया सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी