करियारी में मिला डेंगू का मरीज, स्वास्थ विभाग ने लगाया शिविर

ऊंचागांव में गांव करियारी में डेंगू का एक और मरीज मिलने से लोगों में भय व्याप्त है। जिसके चलते गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या पांच हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:55 PM (IST)
करियारी में मिला डेंगू का मरीज, स्वास्थ विभाग ने लगाया शिविर
करियारी में मिला डेंगू का मरीज, स्वास्थ विभाग ने लगाया शिविर

बुलंदशहर, जेएनएन। ऊंचागांव में गांव करियारी में डेंगू का एक और मरीज मिलने से लोगों में भय व्याप्त है। जिसके चलते गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या पांच हो गई है। लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने शुक्रवार को गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। जिसमें 22 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। गांव करियारी में एक ही परिवार के चार सदस्य डेंगू की चपेट में आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। नोएडा के अस्पताल में शुक्रवार को एक और मरीज की डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि की गई है। पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित सोनी शर्मा पुत्री मूलचंद शर्मा की हालत गुरुवार को खराब होने पर उसे भी स्वजन ने नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि की गई है। गांव में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने स्वास्थ शिविर लगाकर मरीजों की जांच की है। डा. पीयुष त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ शिविर में 108 मरीज आए और उनकी जांच की गई है। जिसमें से 22 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए है। जिसमें डेंगू और मलेरिया के साथ कोविड की जांच में कोई मरीज नहीं मिला है। गांव कीटनाशक दवा छिड़काव भी कराया गया है।

समाधान दिवस आयोजित

अहमदगढ़। थाना प्रांगण में समाधान दिवस थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र से आई जमीन संबंधित 4 शिकायतें दर्ज की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस बल को मौके पर भेज चारों शिकायतों का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर लेखपाल सचिन गर्ग, अनूप शर्मा, साधू सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी