ईंख के खेत में मिले पशु के अवशेष, मची अफरातफरी

जेएनएन बुलंदशहर ईंख के खेत में पशु के अवशेष मिलने पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने गोवंशी अवशेष होने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और पशु चिकित्सक बुलाकर सैंपल जांच को भेजा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM (IST)
ईंख के खेत में मिले पशु के अवशेष, मची अफरातफरी
ईंख के खेत में मिले पशु के अवशेष, मची अफरातफरी

जेएनएन, बुलंदशहर: ईंख के खेत में पशु के अवशेष मिलने पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने गोवंशी अवशेष होने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और पशु चिकित्सक बुलाकर सैंपल जांच को भेजा है।

थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव अगौरा से नगला शेखू जाने वाली पटरी के किनारे ईख के खेत में लोगों ने कुछ पशु के अवशेष पड़े हुए देखे। जानकारी होने पर काफी लोग एकत्र हो गए। साथ ही बजरंगदल के जिला संयोजक सुमित भी कार्यकर्ताओं ने साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने अवशेषों को गोवंशी होने की आशंका जताई। साथ ही मामले में फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ संग्राम सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक जांच-पड़ताल की। जिसके बाद पशु चिकित्सा टीम को मौके पर बुलाकर अवशेष के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए और अन्य अवशेष को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। ममले में गांव नगला शेखू निवासी जितेंद्र ने गोवंशी अवशेष होने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि किसी जानवर के अवशेष मिले हैं। पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल भी भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है।

बाइक में आग लगने से मची अफरातफरी

बुलंदशहर: शिकारपुर मार्ग पर बाइक में आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने पानी डालते हुए आग पर काबू पा लिया।

शिकारपुर कस्बा निवासी शिवकुमार सोमवार दोपहर को बाइक से खुर्जा आ रहा था। जब वह शिकारपुर मार्ग पर गांव बगराई के निकट पहुंचा, तो अचानक चलती हुई बाइक में आग लग गई। जिस पर आनन-फानन में उसने बाइक रोक दी और कूदकर शोर मचाता हुआ भाग निकला। इस दौरान मार्ग से आने-जाने वाले राहगीर भी रूक गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उन्होंने पानी डालते हुए आग पर काबू पा लिया। आग बुझने तक बाइक का काफी हिस्सा जल गया था।

chat bot
आपका साथी