अनिल चरौरा ने भाजपा छोड़ सपा की ली सदस्यता

जहांगीराबाद में भाजपा के जिला संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे अनिल चरौरा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। बुधवार को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ही ग्रहण नहीं कराई बल्कि पार्टी के सोशल मीडिया के पेज पर इसे स्वयं शेयर भी किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:49 PM (IST)
अनिल चरौरा ने भाजपा छोड़ सपा की ली सदस्यता
अनिल चरौरा ने भाजपा छोड़ सपा की ली सदस्यता

जेएनएन, बुलंदशहर। जहांगीराबाद में भाजपा के जिला संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे अनिल चरौरा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। बुधवार को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ही ग्रहण नहीं कराई बल्कि पार्टी के सोशल मीडिया के पेज पर इसे स्वयं शेयर भी किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने भी अनिल चरौरा के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है। अनिल चरौरा किसानों के आंदोलन को लेकर पिछले कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसानों के आंदोलन के लिए भाजपा को सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी के तमाम पदों व सक्रिय सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया था। अनिल चरौरा ने एक बयान जारी कर किसान व मजदूरों की एकमात्र पार्टी सपा को बताया है। अनिल चरौरा ने कहा कि वह सपा में शामिल होकर सुकून महसूस कर रहे है और अब अपने समर्थकों संग सपा के लिए काम करेगें। अनिल चरौरा प्रदेश आर्टिटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष है। उनके पिता मास्टर चंद्रकिरन सिंह जिला दुग्ध संघ के अध्यक्ष रह चुके है।

रालोद एससीएसटी प्रकोष्ठ के गजेंद्र जिलाध्यक्ष नियुक्त

बुलंदशहर । आगामी विधानसभा चुनाव की आहट शुरू हो गई है। रालोद ने जिला कार्यकारिणी का गठन मजबूत करने के लिए एससीएसटी प्रकोष्ठ पर जिलाध्यक्ष को नियुक्त कर दिया है। रालोद एससीएसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. सुशील ने शिकारपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी गजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही एससीएसटी प्रकोष्ठ कमेटी को नगर व वार्ड स्तर पर मजबूत करने तथा गठन करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष अरूण चौधरी, पूर्व विधायक दिलनवाज खान, आसिफ गाजी, अन्नू चौधरी, राजीव चौधरी, कुंवरवीर सिंह आदि ने गजेंद्र सिंह की नियुक्ति पर खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी